{"_id":"5c1a9192bdec2256ec3cfa17","slug":"71545245074-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनल में नार्थ जोन व सेंट्रल जोन की टीम पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइनल में नार्थ जोन व सेंट्रल जोन की टीम पहुंची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नॉर्थ जोन व सेंट्रल जोन फाइनल में पहुंचीं
शाहजहांपुर। ओसीएफ के स्वर्ण जयंती स्टेडियम में चल रहे आयुध एवं आयुध उपस्कर निर्माणी आल इंडिया अंतर क्षेत्रीय हॉकी टूर्नामेंट के दूसरे दिन बुधवार को चार मैच खेले गए। टूर्नामेंट का फाइनल मैच बृहस्पतिवार को सुबह 10:30 बजे नार्थ जोन व सेंट्रल जोन की टीमों के मध्य खेला जाएगा।
बुधवार को पहला मैच नॉर्थ जोन व सेंट्रल जोन के बीच खेला गया जिसमें दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हुई। सेंट्रल जोन व नार्थ जोन के खिलाड़ियों ने एक दूसरे पर प्रहार किए लेकिन सेंट्रल जोन ने नॉर्थ जोन को 3-2 से हराकर जीत दर्ज की। दूसरा मैच साउथ जोन व वेस्ट जोन के बीच खेला गया जिसमें साउथ जोन की टीम ने शुरू से ही अपना दबदबा बनाए रखा और साउथ जोन ने मैच 7-1 से जीता। तीसरा मैच साउथ जोन और नॉर्थ जोन के बीच खेला गया जो काफी रोमांचकारी रहा। नॉर्थ जोन व साउथ जोन की टीमों ने एक दूसरे पर लगातार गोल करने के प्रयास भी किए। नॉर्थ जोन के खिलाड़ी गयूर खान व वरुण कुमार ने अच्छे मूव बनाकर 21वें, 23वें मिनट में गोल कर टीम को 2-0 से आगे कर दिया जबकि हाफ टाइम तक साउथ जोन कोई गोल नहीं कर सकी। खेल के 50 वें मिनट में नार्थ जोन के खिलाड़ी किश्वर अली ने एक और गोलकर 3.0 से बढ़त दिला दी, इस प्रकार नॉर्थ जोन ने मैच जीत लिया। नार्थ जोन के खिलाड़ियों किश्वर अली, मोहम्मद गुलाम, शमशाद अली, मुर्तजा अली ने बेहतरीन खेल दिखाया। चौथा मैच सेंट्रल जोन और वेस्ट जोन के बीच खेला गया जिसमें सेंट्रल जोन की टीम ने शुरू से ही अपना आक्रामक खेल दिखाते हुए वेस्ट जोन की टीम पर हमले करना शुरू कर दिए और वेस्ट जोन की टीम को 9-0 से हरा दिया।
इस अवसर पर महाप्रबंधक सुदीप के बैनर्जी, कार्यप्रबंधक खेल अधिकारी अनुराग यादव, कोषाध्यक्ष राजेश कंचन सहित कई अधिकारी व अन्य प्रमुख लोग मौजूद रहे।
------------