{"_id":"59e0abea4f1c1b6e548b718c","slug":"71507896298-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत विभाग के तकनीकी कर्मियों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत विभाग के तकनीकी कर्मियों ने दिया धरना
Updated Fri, 13 Oct 2017 05:34 PM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पॉवर कारपोरेशन के तकनीकी संवर्गों के कर्मचारियों ने प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को अधीक्षण अभियंता दफ्तर में धरना दिया। बाद में उनका शिष्टमंडल एसई, आरके अग्रवाल से मिला और उन्हें विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ की ओर से अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के नाम ज्ञापन दिया।
एमडी के नाम ज्ञापन में टीजी-2 और अवर अभियंता संवर्ग के मध्य वेतन के अंतर को दूर करने, नौ वर्ष, 14 वर्ष और 19 वर्ष की सेवा पर नियमानुसार समयबद्ध वेतनमान दिए जाने, टीजी-2 से जेई पद पर पदोन्नति में लिखित परीक्षा समाप्त करने, कनेक्शन चेकिंग और राजस्व वसूली करने वाले कर्मचारियों को बीमा सुरक्षा देेने, पीएफ मद में होेने वाली कटौती की स्लिप जारी किए जाने आदि मांगों का उल्लेख है। धरना में संघ के जिलाध्यक्ष अजय कश्यप, महामंत्री राकेश कुमार, राहुल श्रीवास्तव, सुशील मिश्रा, राजेश शर्मा आदि शामिल रहे।