फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   रामलीला मेले में हुआ भगवान गणेश और भूमि का पूजन

रामलीला मेले में हुआ भगवान गणेश और भूमि का पूजन

Sat, 30 Sep 2017 04:59 PM IST
Updated Sat, 30 Sep 2017 04:59 PM IST
विज्ञापन
रामलीला मेले में हुआ भगवान गणेश  और भूमि का पूजन
खुटार (शाहजहांपुर)। नगर के रामलीला मेले में शनिवार को भगवान गणेश और धरती मां का पूजन कर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच ध्वज पताका फहराई गई। चार अक्तूबर को शिव बारात के साथ वृंदावन के कलाकार रात को रासलीला का मंचन करेंगे।
विज्ञापन

पंडित रामलड़ैते मिश्रा ने विधिवत पूजन, हवन कराकर मेला स्थल पर ध्वज लगवाया। इस मौके पर मेला कमेटी के अध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि चार अक्तूबर को दिन में भगवान शिव की बारात निकलेगी और इसी दिन से मेले में रासलीला का शुभारंभ होगा। इस बार वृंदावन की प्रसिद्ध बल्लभदास महाराज की रासलीला मंडल को मेले में आमंत्रित किया गया है। दर्शन रासलीला और नौटंकी का निशुल्क आनंद ले सकेंगे। इसके अलावा मेले में आने वाले दुकानदारों और खेल, तमाशे वालों को विशेष सुविधाएं दी जाएंगे। कलाकार दिन में श्रीरामलीला और रात में रासलीला का मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन

15 अक्तूबर को रावण वध और 17 अक्तूबर को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। मेले में पूजन के अवसर पर मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह, केशवराम मिश्रा, संतोष तिवारी, रामलड़ैते श्रीवास, सुरक्षा प्रभारी पंकज सिंह और चंद्रपाल सिंह सहित मेला कमेटी के तमाम सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कल होगा महामाई का जगराता
खुटार। नगर के नखासा बाग के पास स्थित बजरंग बली मंदिर पर दो अक्तूबर को महामाई का जगराता होगा। आशीष एंड पार्टी माता रानी का गुणगान करेगी। आयोजकों ने लोगों से जागरण में भारी संख्या में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed