{"_id":"5c5346f4bdec225eb27aa080","slug":"61548961524-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खन्नौत पुल के पास रेल पटरी चटखी, हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खन्नौत पुल के पास रेल पटरी चटखी, हादसा टला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खन्नौत पुल के पास रेल पटरी चटखी, हादसा टला
शाहजहांपुर/रोजा। रेल ट्रैक में फ्रैक्चर से बृहस्पतिवार को रेल हादसा होते-होते बच गया। गनीमत रही कि समय रहते पटरी चटखी होने की जानकारी मिल गई। यह जानकारी भी आम राहगीर ने गेटमैन को और गेटमैन ने अफसरों को दी। आनन-फानन में पटरी दुरुस्त की गई। हालांकि, इस दौरान डाउन लाइन पर सवारी गाड़ियों का ज्यादा ट्रैफिक नहीं था। ऐसे में ट्रेनों के संचालन पर खास असर नहीं हुआ।
शाहजहांपुर-रोजा के बीच स्थित खन्नौत नदी रेल पुल के पास किमी संख्या 1234/35 के पास आईबीएस सिग्नल के बाहर बृहस्पतिवार सुबह किसी वक्त डाउन लाइन पर रेल पटरी में फ्रैक्चर हो गया। गौर करने वाली बात यह है कि पेट्रोलिंग आदि की व्यवस्था होने के बावजूद किसी रेल कर्मी की नजर फ्रैक्चर पर नहीं गई। यहां से गुजर रहे किसी राहगीर ने चटखी पटरी देखी तो इसकी सूचना गेटमैन को दी। इसके बाद सूचना उच्च अधिकारियों तक पहुंची। हालांकि, इस दौरान हावड़ा एक्सप्रेस, अमृतसर मेल भी यहां से गुजरने वाली थीं। आनन-फानन में फ्रैक्चर दुरुस्त किया गया। एरिया मैनेजर प्रभाष राघव ने बताया कि ट्रैक फ्रैक्चर मामूली था। इसको समय रहते दुरुस्त कर लिया गया। फ्रैक्चर की वजह से ट्रेनों के संचालन पर ज्यादा असर नहीं हुआ।
--