{"_id":"5c17eef3bdec225706705a7e","slug":"61545072371-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों ने पकड़ी रफ्तार, यात्रियों के खिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों ने पकड़ी रफ्तार, यात्रियों के खिले
Updated Tue, 18 Dec 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टूटी पटरी से गुजर गई ट्रेन
रोजा/ शाहजहांपुर। सीतापुर ब्रांच लाइन पर नेरी स्टेशन के पास किलोमीटर संख्या 48/15 पर पटरी चटक गई। सोमवार सुबह नौ बजे स्टेशन मास्टर ने पटरी चटकी देखी तो खतरे की आशंका भांपकर कंट्रोल को सूचना दी। कंट्रोल की सूचना पर रेल पथ निरीक्षक एके त्रिपाठी टीम के साथ आधा घंटे बाद पहुंच गए और टूटी पटरी बदली। रेल पथ निरीक्षक ने बताया कि इस दौरान कोई काशन नहीं लिया गया। सूचना मिलने पर आधा घंटे के अंदर मौके पर पहुंचकर पटरी बदल दी गई। दूसरी ओर शनिवार और रविवार को मेगा ब्लॉक के चलते रद्द रहीं ट्रेनों का सोमवार को संचालन शुरू हो गया। इससे यात्रियों ने राहत की सांस ली। दो दिन के मेगा ब्लॉक के कारण यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी थी।
मेगा ब्लॉक की वजह से अपलाइन पर सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन रोजा जंक्शन पर शाम 25 मिनट देरी से पहुंची थी और निर्धारित समय से तीन मिनट अधिक रुकने के बाद गंतव्य के लिए रवाना हुई। वहीं राज्यरानी, डुप्लीकेट शाहजहांपुर स्टेशन पर शाम एक घंटा देरी से पहुंची थी। इसके अलावा पंजाब मेल व कामाख्या कई घंटे देरी से पहुंचीं। इंटरलॉकिंग ब्लॉक के कारण 14207-14208 पद्मावत एक्सप्रेस, 13009/13010 दून एक्सप्रेस, 15253-15274 सत्याग्रह, 14205/14206 फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस और 12557/12558 सप्तक्रांति एक्सप्रेस,12231-12232 चंडीगढ़ एक्सप्रेस समेत 32 ट्रेनें निरस्त रहीं। इस वजह से यात्रियों को दो दिन तक परेशानी झेलनी पड़ी। देर रात मेगा ब्लॉक समाप्त करके रेलवे ट्रैक क्लीयर किया गया तो ट्रेनों ने रफ्तार पकड़ ली। जो ट्रेनें देरी से चल रहीं थीं वह भी सोमवार को निर्धारित समय से रोजा व शाहजहांपुर स्टेशन पहुंची। इससे यात्रियों ने राहत की सांस ली। ट्रेनों का सोमवार को विधिवत संचालन होने के कारण बीते दो दिन की अपेक्षा सोमवार को यात्रियों की भी संख्या बढ़ी हुई थीं।
विज्ञापन
---------
दो दिन बाद शाहजहांपुर पहुंची गोरखपुर पैसेंजर
शाहजहांपुर से गोरखपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन भी मेगा ब्लॉक की वजह से प्रभावित हुई थी। शनिवार को मेगा ब्लॉक के पहले दिन गोरखपुर पैसेंजर ट्रेन सीतापुर से लौट गई थी, इससे शाहजहांपुर और रोजा के यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी थी। रविवार को यह ट्रेन रोजा आने के बाद यहीं से वापस हो गई थी लेकिन सोमवार को मेगा ब्लॉक हटने की वजह से संचालन शुरू हुआ, तब गोरखपुर पैसेंजर शाहजहांपुर स्टेशन पर निर्धारित समय 2:15 बजे पहुंची।
विज्ञापन
---------