फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   इंटरमीडिएट के पेपर के साथ यूपी बोर्ड परीक्षा खत्म

इंटरमीडिएट के पेपर के साथ यूपी बोर्ड परीक्षा खत्म

Mon, 12 Mar 2018 09:16 PM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 09:16 PM IST
विज्ञापन
इंटरमीडिएट के पेपर के साथ यूपी बोर्ड परीक्षा खत्म
फोटो- 06 में
विज्ञापन

इंटरमीडिएट के पेपर के साथ यूपी बोर्ड की परीक्षा खत्म
विवि, सीबीएसई और संस्कृत स्कूलों की परीक्षाएं जारी
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
इंटरमीडिएट की औद्योगिक संगठन द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा के साथ ही यूपी बोर्ड की परीक्षाएं संपन्न हो गईं। अब रुहेलखंड विश्वविद्यालय, सीबीएसई और संस्कृत माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षाएं खत्म होना बाकी हैं। इन परीक्षाओं में सोमवार को कोई नकलची नहीं पकड़ा गया और सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक चली।
यूपी बोर्ड परीक्षा में सोमवार को इंटर औद्योगिक संगठन द्वितीय प्रश्नपत्र के रूप में अंतिम पेपर हुआ। इस बीच कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। वहीं, विश्वविद्यालय परीक्षा में प्रथम पाली में बीएससी प्रथम वर्ष फिजिक्स, बीकॉम, बीए ऑनर्स, एमए, द्वितीय पाली में बीकॉम द्वितीय वर्ष तथा तीसरी पाली में बीकॉम तृतीय वर्ष, बीए, बीएससी और एमए फाइनल, एमएससी की विभिन्न विषयों की परीक्षा एसएस कॉलेज, जीएफ कॉलेज और आर्य महिला कॉलेज में नकलविहीन कराई गई।
विज्ञापन

इधर, सीबीएसई बोर्ड और संस्कृत स्कूलों की माध्यमिक कक्षाओं और एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की परीक्षाएं सभी केंद्रों पर शांतिपूर्वक चलीं। कहीं से भी किसी नकलची के पकड़े जाने की सूचना नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
अर्थशास्त्र की मौखिक परीक्षा
शाहजहांपुर। आर्य महिला महाविद्यालय में एमए अर्थशास्त्र उत्तरार्द्ध की संस्थागत और व्यक्तिगत छात्राओं की मौखिक परीक्षा 16 मार्च को सुबह साढ़े आठ बजे होगी। जानकारी प्राचार्य डॉ. कनकरानी ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed