{"_id":"5a12de0e4f1c1bf4688bc4df","slug":"61511185934-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पद्मावती फिल्म पर लगाई जाए रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पद्मावती फिल्म पर लगाई जाए रोक
Updated Tue, 21 Nov 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
padmavati
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। अखिल भारतीय युवा क्षत्रिय महासभा ने फिल्म पद्मावती पर रोक लगाने के लिए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम वित्त एवं राजस्व सर्वेश कुमार को सौंपा।
महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह चौहान के नेतृत्व में सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि क्षत्रिय समाज को गौरवान्वित करने वाली रानी पद्मावती के इतिहास के छेड़छाड़ कर निर्देशक संजय लीला भंसाली ने फिल्म बनाकर क्षत्रियों का अपमान किया है। रानी पद्मावती की गौरवगाथा को मनमाने तौर पर एक फिल्म के माध्यम से प्रस्तुत करना उचित नहीं है, इसलिए फिल्म पद्मावती पर रोक लगाई जाए। प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह चौहान ने कहा कि शशि थरूर राजपूतों पर टिप्पणी करने से पहले इतिहास पढ़ें। प्रदेश उपाध्यक्ष जदुवीर सिंह ने कहा कि फिल्म की नायिका दीपिका पादुकोण एक भारतीय नारी होते हुए भी स्त्रियों की गरिमा का समझ नहीं रही है, इससे लगता है कि उनके संस्कारों में कमी है। सुरेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि संजय लीला भंसाली को अपना व्यवसाय चलाना है, तो सामाजिक फिल्में बनाएं, अन्यथा क्षत्रिय महासभा उनका डटकर विरोध करेगी।
ज्ञापन देने वालों में ओम सिंह, शरद कुमार सिंह, वेदपाल सिंह चौहान, मुकेश सिंह परिहार, नवनीत सिंह, मुनीश सिंह परिहार, आनंद सिंह, गौरव ठाकुर, सुधांशु भदौरिया, अजय कुमार सिंह, विजय प्रकाश सिंह, अजीत सिंह चौहान आदि शामिल रहे।