फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ब्लॉक प्रमुख के अविश्वास प्रस्ताव के दौरान गेट पर हंगामा

ब्लॉक प्रमुख के अविश्वास प्रस्ताव के दौरान गेट पर हंगामा

Thu, 05 Oct 2017 11:39 PM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख के अविश्वास प्रस्ताव के दौरान गेट पर हंगामा
कलान(शाहजहांपुर)। ब्लॉक प्रमुख जवर सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के दौरान हुए मतदान में 83 में 43 सदस्यों ने वोट डाले। इस दौरान निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद एक सदस्य के बैठक में देर से पहुंचने का आरोप लगाते हुए भाजपा नेता मनोज कश्यप ब्लॉक गेट पर हंगामा करने लगे। इस पर दूसरा पक्ष भी सामने आ गया। मामला तूल पकड़ते देख सीओ के निर्देश पर पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ दिया। एडीएम ने बताया कि हाईकोर्ट का स्टे होने के कारण परिणाम घोषित नहीं किया गया है। हाईकोर्ट के अग्रिम आदेश पर आगे की कार्यवाही होगी।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख जवर सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर बुलाई गई बैठक निर्धारित समय 11 बजे शुरू हुई लेकिन एक क्षेत्र पंचायत सदस्य के पास आईडी गलत होने के कारण उसेे क्षेत्राधिकारी ने वापस कर दिया। कुछ देर बाद जब वह आईडी लेकर लौटीं तो उपजिलाधिकारी जलालाबाद ने उन्हें सदन में जाने की इजाजत दे दी। इसी दौरान ब्लॉक प्रमुख पक्ष के साथ भाजपा नेता मनोज कश्यप ब्लॉक गेट पर जा पहुंचे और एसडीएम जलालाबाद पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए ब्लॉक गेट के सामने धरने पर भी बैठ गए। भाजपा नेता के धरने पर बैठते ही उनके समर्थक एसडीएम मुर्दाबाद, प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाने लगाते हुए सदन से उस सदस्य को बाहर करने की मांग करने लगे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के आ जाने से मामला तूल पकड़ने लगा। तनावपूर्ण हालात को देखते हुए क्षेत्राधिकारी जलालाबाद बल्देव खनेडा के निर्देश पर फोर्स ने लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ दिया और भाजपा नेता को समझाबुझा कर वापस कर दिया। सूचना मिलने पर एडीएम जितेंद्र शर्मा और अपर पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र शाक्य भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मतदान संपन्न कराया। मतदान के दौरान 43 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मताधिकार का इस्तेमाल किया, पर हाई कोर्ट से स्टे होने के कारण अग्रिम आदेश तक परिणाम घोषित नहीं होने पर मतपेटी सील कर ट्रेजरी जलालाबाद में रखवा दी गई।
विज्ञापन

एक सदस्य की बुधवार शाम हो गई मौत
कलान। हरेली नेकपुर के क्षेत्र पंचायत सदस्य 60 वर्षीय रम्मू की चार अक्तूबर की शाम अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजन जब तक अस्पताल ले जाते तब तक उनकी मौत हो गई। परिजनों का कहना था कि उनके सीने में दर्द उठा था और कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकोर्ट से स्टे मिलने पर समर्थकों ने मिठाई वितरित की
ब्लॉक प्रमुख जवर सिंह को हाईकोर्ट से स्टे मिलने पर उनके समर्थको ने मिठाई बांटी। क्षेत्र पंचायत सदस्य मीनाक्षी गुप्ता द्वारा उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई थी जिस पर न्यायालय ने ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ होने वाले मतदान का परिणाम अग्रिम आदेश तक घोषित न करने के आदेश दिए थे। इस पर ब्लॉक प्रमुख को मिली राहत पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख गेंदन लाल गुप्ता के आवास पर मिठाई वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed