Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fire breaks out in a grocery store, warehouse, and house; goods worth lakhs reduced to ashes.

Shahjahanpur News: किराना दुकान, गोदाम और मकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

Tue, 10 Nov 2026 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in a grocery store, warehouse, and house; goods worth lakhs reduced to ashes.
मीरानपुर कटरा में आग से जला सामान। स्रोत: जागरूक पाठक
मीरानपुर कटरा। मोहल्ला कायस्थान निवासी अंसार अहमद की किराने की दुकान, गोदाम और मकान में आग लग गई। आग से लाखों रुपये का किराना और घरेलू सामान, करीब 20 हजार की नकदी भी जल गई। बेटी की शादी के लिए रखा फर्नीचर भी जल गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी अतिक्रमण के चलते फंसने से देरी से पहुंच सकी।
विज्ञापन

अंसार अहमद ने थाने में तहरीर देकर बताया कि रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे उन्होंने बाजार मार्ग स्थित अपनी दुकान और गोदाम बंद कर दिए थे। रात करीब डेढ़ बजे वह परिवार के साथ मकान में सो रहे थे। इसी दौरान दुकान से आग की लपटें और धुआं उठने लगा।
विज्ञापन

मोहल्ले के लोगों ने उन्हें जगाया और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने सुबह आग पर काबू पाया। आग से दुकान में रखा किराने का सामान, फर्नीचर और नकदी जल गई। गोदाम व मकान में रखा अनाज, तेल, सरसों का तेल, ब्रेड और घरेलू सामान भी जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी के मुताबिक, बेटी की शादी के लिए रखा फर्नीचर भी आग की चपेट में आ गया। दमकल कर्मियों के अनुसार, आग लगने की सूचना आने पर गाड़ी लेकर घासमंडी से तिराहा के पास से गुजरे। वहां से गाड़ी निकल नहीं पाई। इसके चलते कटरा खुदागंज मार्ग से मोहल्ला मुगलान आतिशबाजान होकर जाने में 45 मिनट का समय लग गया। सीओ तिलहर विदुष सक्सेना ने बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
--
घर में अचानक लगी आग से लाखों रुपये का गेहूं, धान, लकड़ी जली
खुदागंज। ग्राम दतेली में दीपावली की रात में अचानक कमरे में आग लगने से गेहूं, धान, लकड़ी व कपड़े जल गए। पीड़ित अरविंद राठौर ने बताया कि दीपावली की पूजा करने के बाद पूरे घर में दीपक जलाए। कुछ देर के बाद घर में धुआं निकलता देखा। मकान के पीछे वाले कमरे की बिजली काट दी। बमुश्किल आग पर काबू पाया। संवाद
--
जलालाबाद में दो स्थानों पर लगी आग
जलालाबाद के काकोरी शहीद इंटर कॉलेज में मोहल्ला सदुदल्लांज में झाड़ू की दुकान में आग लग गई। आग को लोगों ने बुझा लिया। इसी तरह चिचऊआ में रामकुमार कश्यप के पटाखे जलाने के दौरान घर में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया। एफएसओ डॉ.बीएन पटेल ने बताया कि दोनों ही स्थानों पर गाड़ी को रवाना किया था, लेकिन रास्ते में आग बुझाए जाने की सूचना आने पर लौटना पड़ा।

--
दीपक से सराफा दुकान में लगी आग



भावलखेड़ा। गांव रौसर कोठी में रविवार को दीपक से ज्वेलर्स की दुकान में आग लग गई। दुकान के शटर के नीचे से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। आग से फर्नीचर जल गया। दुकान स्वामी बिल्लू ने बताया कि आग से करीब एक लाख का नुकसान हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed