फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   60 licenses of food traders were made in the camp

Shahjahanpur News: शिविर में खाद्य कारोबारियों के 60 लाइसेंस बने

Fri, 12 Jan 2024 01:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 12 Jan 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
60 licenses of food traders were made in the camp
​शिविर में लाइसेंस बनवाते खाद्य कारोबारी।संस्था
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से बहादुरगंज स्थित मंदिर पर शिविर लगाया गया। इसमें करीब 60 फूड लाइसेंस बनवाए गए। इस दौरान सहायक आयुक्त खाद्य विभाग चंद्रशेखर मिश्रा ने एक्सपायर होने से पहले लाइसेंस नवीनीकरण कराने की अपील भी की, ताकि जुर्माने से बचा जा सकें।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य विभाग चंद्रशेखर मिश्रा ने बताया कि 2022-23 में 323 नमूने लिए गए थे, जबकि 2023 के अंत में अब तक लगभग 384 नमूने ले जा चुके हैं। करीब 400 लाइसेंस बनाए गए हैं। यदि लाइसेंस की मियाद समाप्त हो जाती है तो तीन गुना जुर्माना लगाया जाता है। इसलिए दुकानदार अपनी लाइसेंस कॉपी को सामने लटका कर रखें।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम ने कहा कि बहादुरगंज और गल्ला मंडी में जितने भी खाद्य व्यापारी हैं, उनके लाइसेंस नवीनीकरण कराए गए हैं। जिनके लाइसेंस नहीं बने, उनके शिविर के माध्यम से बनवाए गए। इस दौरान महामंत्री सुरेंद्र सिंह सेठ, गल्ला मंडी अध्यक्ष अनूप गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed