फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   6 people in monitorin for corona

कोरोना वायरस को लेकर सर्विलांस टीमें अलर्ट, छह लोग निगरानी में

Fri, 13 Mar 2020 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 01:04 AM IST
विज्ञापन
6 people in monitorin for corona
शाहजहांपुर। चीन के वुहान शहर से फैले कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में हाहाकार मचा रखा है। देश में भी इसके मामले सामने आने पर अलर्ट घोषित कर दिया गया है। जिले की स्वास्थ्य टीम भी विदेश से आने वाले लोगों पर नजर रख रही हैं। जिले में अब तक 23 लोग विदेश यात्रा करके लौट हैं, इनमें से छह लोगों पर स्वास्थ्य विभाग की सर्विलांस टीम नजर रखे हुए है।
विज्ञापन

कोरोना को लेकर जारी अलर्ट की वजह से बनाई गई स्वास्थ्य विभाग की यह सर्विलांस टीम उन लोगों के घर पहुंचकर उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी करती है। यदि स्वास्थ्य ठीक है तो देखभाल संबंधी सलाह दी जाती है और फिर 28 दिन तक उन लोगों से मोबाइल पर यह टीम संपर्क में रहती है कि उन्हें बुखार, खांसी, जुकाम जैसी कोई बीमारी तो नहीं हुई है। हालांकि जिले में अभी तक एक भी मरीज इस तरह का नहीं मिला है, फिर भी विदेश यात्रा करके आने वाले लोगों पर टीम बराबर नजर रखे हुए है। विदेश से लौटे 23 लोगों में से 15 लोगों में बीमारी नहीं पाई गई, इनमें से छह लोग सर्विलांस टीम की निगरानी में अभी भी हैं। दो लोगों का पता नहीं मिल पाने पर टीम उनकी तलाश में जुटी हुई है। पता मिलने पर उन्हें भी निगरानी में रखा जाएगा। जिले में कोरोना को लेकर सीएचसी से लेकर पीएचसी और जिला अस्पताल में अलग वार्ड बना दिए गए हैं, ताकि कोरोना वायरस संक्रमित मरीज को अलग वार्ड में रखा जा सके। वहीं, अस्पताल में डॉक्टर और स्टाफ मॉस्क लगाकर मरीजों का इलाज कर रहे हैं।
विज्ञापन

कचहरी में कराई गई फॉगिंग, मॉस्क पहनने की दी गई सलाह
कोरोना वायरस को लेकर चल रहे अलर्ट के तहत बृहस्पतिवार को नगर निगम की ओर से जजी कचहरी परिसर में फॉगिंग कराई गई। इस दौरान लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए मास्क पहनने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed