फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   5.67 km of new roads will be constructed at a cost of Rs 5.78 crore.

Shahjahanpur News: 5.78 करोड़ से 5.67 किमी नई सड़कों का होगा निर्माण

Sun, 06 Sep 2026 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 06 Sep 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
5.67 km of new roads will be constructed at a cost of Rs 5.78 crore.
पीलीभीत। मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (सीएमजीएसवाई) के तहत जिले में ग्रामीण संपर्क मार्गों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। जिले में चार प्रमुख मार्गों के नवनिर्माण के लिए करीब 5.67 किलोमीटर सड़कें बनाई जाएंगी। इन कार्यों पर करीब 5.78 करोड़ रुपये की लागत आएगी। निर्माण पूरा होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होने के साथ ही आसपास के गांवों को मुख्य मार्गों से बेहतर कनेक्टिविटी मिल सकेगी। सीएमजीएसवाई के तहत स्वीकृत कार्यों में लालपुर पुल से जहानाबाद देहात मिलक मार्ग तक सेतु की अतिरिक्त पहुंच मार्ग के छूटे हिस्से का निर्माण भी शामिल है।
विज्ञापन

इसके अलावा बार नवादा से नहर पेंटिंग मार्ग तक, पिपरावाले नंबर-02 से पूरनपुर हाईवे तक और गौनेरीदान से किशनपुर गौटिया तक मार्ग का नवनिर्माण कराया जाएगा।
डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि संबंधित विभाग के अधिकारियों को सड़कों के निर्माण को लेकर निर्देश दिए गए हैं।
लालपुर पुल से जहानाबाद मार्ग पर खर्च होंगे 1.36 करोड़ ः पीलीभीत विकास खंड के अंतर्गत लालपुर पुल से जहानाबाद देहात मिलक मार्ग तक सेतु की अतिरिक्त पहुंच मार्ग के छूटे भाग का नवनिर्माण कराया जाएगा। करीब 1.31 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण पर 1.36 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

सेतु के पहुंच मार्ग का अधूरा हिस्सा बनने से इस क्षेत्र में आवागमन की समस्या कम होने की उम्मीद है।
बार नवादा से नहर पेंटिंग मार्ग तक बनेगी सड़क ः वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत ग्राम बार नवादा से नहर पेंटिंग मार्ग तक करीब 1.95 किलोमीटर सड़क का नवनिर्माण प्रस्तावित है। इस कार्य पर करीब 1.83 करोड़ रुपये की लागत आएगी। सड़क बनने से ग्रामीणों को आवागमन के लिए बेहतर मार्ग उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed