फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   56 Corona positive and met, Kovid hospitalized

56 कोरोना पॉजिटिव और मिले, कोविड अस्पताल में भर्ती

Sun, 23 Aug 2020 11:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
56 Corona positive and met, Kovid hospitalized
शाहजहांपुर। जिले में कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को भी अलग-अलग क्षेत्रों में 56 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस तरह अब कोरोना संक्रमित की संख्या 2583 हो गई है, जिसमें 1126 लोग डिस्चार्ज किए जा चुके हैं और 693 लोग अभी उपचाराधीन हैं। वर्तमान में कुल 730 लोग होम क्वारंटीन हैं।
विज्ञापन

एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के नोडल अधिकारी बीएसए राकेश कुमार ने बताया कि रविवार को 49 लोग पॉजिटिव मिले, जबकि सात लोग शनिवार देर रात संक्रमित मिले थे। दोनों को मिलाकर कुल संक्रमितों की संख्या 56 हो गई है। सभी को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार को पॉजिटिव मिलने वालों के संख्या 49 और सात पॉजिटिव शनिवार देर रात के हैं।
विज्ञापन

जैतीपुर में छह मिले संक्रमित
जैतीपुर। जैतीपुर ब्लॉक में रविवार को छह कोरोना पॉजिटिव मिले। सीएचसी प्रभारी डॉ. लईक अहमद ने बताया कि गांव विहारीपुर नवादा में एक, गोगेपुर में एक और मउहटा गांव में चार लोग पॉजिटिव मिले हैं, जिन्हें कोविड अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका की दो दिन बाद रिपोर्ट आई पॉजिटिव
सेहरामऊ दक्षिणी। दो दिन पूर्व जिस महिला की मौत हो गई थी, उसकी कोरोना जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया था और पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा था। मृतका के मायके वालों की बात मानकर थानाध्यक्ष ने उसका पोस्टमार्टम भी कराया था, जिसमें दिल की बीमारी होना बताया गया है। थाना क्षेत्र के ग्राम महोलिया खाड़े निवासी सुखबीर सिंह ने बताया था उसकी बहन मृतका पूजा की शादी छह वर्ष पूर्व सेहरामऊ थाना क्षेत्र के ग्राम ददऊ निवासी अवनीश सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद उसके पुत्री का जन्म हुआ था। तभी से वह बीमार रहने लगी थी। कुछ दिन पूर्व लखनऊ के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। इसके बाद 20 अगस्त की रात में उसकी मौत हो गई थी। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने कोरोना की जांच के लिए सैंपल भेजा था। थानाध्यक्ष नीरज सिंह ने बताया कि मृतका पूजा की दोनों रिपोर्ट आ गई हैं, जिसमें कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और साथ में पीएम रिपोर्ट में दिल की बीमारी बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed