फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   520 list of the transfer of teachers

520 शिक्षकों के तबादले की सूची जारी

Tue, 13 Dec 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Tue, 13 Dec 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
बीएसए देवेंद्र पांडेय ने मंगलवार को जिला स्तरीय स्थानांतरण सूची जारी करते हुए संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश उपलब्ध करा दिए। वे बुधवार को अपने विकास खंडों में शिक्षकों को तबादले आदेश वितरित करेंगे। इधर, स्थानांतरण आदेश लेने के लिए बड़ी संख्या में शिक्षक बीएसए कार्यालय में ही आ धमके और देर रात तक कार्यालय में डटे रहे। बीएसए ने बताया कि यह पहली सूची है, जिसमें 520 शिक्षकों के जिले में ही स्थानांतरण किए गए हैं, जबकि 168 म्यूचुअल स्थानांतरण हुए हैं। दो-चार दिनों में दूसरी सूची भी जारी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षक परेशान न हों और धैर्य से काम लें। जिन्होंने स्थानांतरण का प्रार्थना पत्र दिया है, उन सभी के प्रार्थना पत्र पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया गया है। कार्यालय में जुटने से किसी समस्या का समाधान संभव नहीं है। स्थानांतरण आदेश खंड शिक्षाधिकारियों को उपलब्ध करा दिए गए हैं, जो ब्लाक से ही बांटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed