फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two girls accused of breaking into house and stealing arrested in bareilly

Bareilly News: पुलिस ने दो युवतियों को किया गिरफ्तार, भेजी गईं जेल, करतूत जानकर रह जाएंगे हैरान

Tue, 18 Mar 2025 11:31 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 18 Mar 2025 11:31 AM IST
सार

बरेली के प्रेमनगर क्षेत्र में दो युवतियों ने बंद मकान को निशाना बनाया। दोनों ने मकान में घुसकर लाखों रुपये के जेवर चुरा लिए। पुलिस ने सोमवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Two girls accused of breaking into house and stealing arrested in bareilly
चोरी की आरोपी युवतियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के प्रेमनगर थाना पुलिस ने दो युवतियों समेत चोरी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से लाखों के जेवर बरामद किए हैं। युवतियों ने एक मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन


देवरनिया की कंचन गंगवार शास्त्री नगर में किराये पर रहती हैं। सात मार्च को वह गांव चली गई थीं। 15 मार्च को लौटीं तो कमरे से जेवर चोरी हो गए थे। उन्होंने सोमवार को प्रेमनगर थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: भाजपा के बाद अब सपा के साथ इस पार्टी में भी बदलाव की सुगबुगाहट, हाईकमान ने दिया संकेत; दौड़ने लगे दावेदार
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेमनगर थाना पुलिस ने सोमवार को शीशगढ़ की खमरिया निवासी तुलसी और बरगवां निवासी शिवानी उर्फ श्याम को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया। दोनों के पास से चोरी किए गए साढ़े सात लाख रुपये के जेवर बरामद किए गए हैं। 

राजेंद्र नगर में युवक ने की थी चोरी 
राजेंद्र नगर निवासी रामकिशोर के मकान में फरवरी में चोरी हुई थी। पुलिस ने प्रेमनगर भूड़ निवासी पीयूष सक्सेना को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया। पीयूष के पास से 1.85 लाख रुपये के जेवर बरामद किए गए। चोरी के तीनों आरोपियों को जेल भेजा गया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed