{"_id":"5c17ecebbdec2256f4367ac3","slug":"51545071851-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत
Updated Tue, 18 Dec 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत
पुवायां(शाहजहांपुर)। चीनी मिल से घर जा रहे एक युवक को एक बोलेरो ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जिला मुख्यालय भिजवा दिया है।
गांव सतवां बुजुर्ग निवासी बनवारीलाल का 18 वर्षीय पुत्र लोकेश उर्फ प्रेमू किसान सहकारी चीनी मिल में किसी ठेकेदार के पास काम करता था। सोमवार शाम को वह साइकिल से चीनी मिल से घर जा रहा था। खुटर पुवायां मार्ग पर गांव बितौनी के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो चालक ने लोकेश की साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के चालक वाहन सहित भाग निकला।
दुर्घटना के बाद गांव बितौनी के तमाम लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जिला मुख्यालय भिजवा दिया। मृतक के पास से मिले कागजात आदि के आधार पर घरवालों को सूचना दी गई तो कोहराम मच गया। परिवार के लोग रोते बिलखते पुवायां पहुंचे और हादसे के बारे में पुलिस से जानकारी लेकर बोलेरो के बारे में पता लगवाकर कार्रवाई की मांग की। मृतक पांच भाई था।