फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान अफसरों से नोकझोक

अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान अफसरों से नोकझोक

Fri, 19 Jan 2018 10:00 AM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान अफसरों से नोकझोक
शाहजहांपुर। पुलिस-प्रशासन और नगर पालिका की टीम ने बृहस्पतिवार को निशात टाकीज से लाल इमली चौराहे तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान कई स्थानों पर दुकानदारों ने अफसरों से नोकझोंक भी की। टीम ने सख्ती दिखाते हुए नालों पर बने चबूतरों समेत सड़कों के किनारे किए गए स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण को ध्वस्त करा दिया।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट विनय प्रकाश श्रीवास्तव, सीओ सिटी सुमित शुक्ला और नगर पालिका ईओ एसके सिंह ने बुधवार को निशात टाकीज इलाके में अतिक्रमण हटवाया था। बृहस्पतिवार को निशात टाकीज से लेकर लाल इमली चौराहे तक की रोड को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। अभियान के दौरान सड़कों की पटरियों पर कब्जा करने वालों में हड़कंप मचा रहा। कई दुकानदारों ने खुद ही अपना सामान फुटपाथ से हटा लिया। इधर, जेसीबी के जरिए टीम ने जब फुटपाथ और नालों पर किए गए अवैध निर्माण को ढहाना शुरू किया तो कई दुकानदार इसका विरोध करने लगे। इस दौरान इनकी सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी से नोकझोक तक हो गई। पुलिस-प्रशासन की टीम ने सख्ती से काम लिया और अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया। सिटी मजिस्ट्रेट विनय प्रकाश श्रीवास्तव ने चेतावनी दी है कि जिन इलाकों में अभियान चलाया जा रहा है वहां मॉनीटरिंग भी कराई जा रही है। अगर कोई फिर से अतिक्रमण करता है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed