{"_id":"5a1ab8064f1c1b68678be329","slug":"51511700486-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान का आंगनबाड़ी वर्करों ने किया बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान का आंगनबाड़ी वर्करों ने किया बहिष्कार
Updated Sun, 26 Nov 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
अांगनबाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। मानदेय मेें बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर 36 दिन से कार्य बहिष्कार पर डटीं आंगनबाड़ी वर्करों ने अपनी घोषणा पर अमल करते हुए रविवार को निकाय चुनाव के मतदान का बहिष्कार किया। वर्करों ने जिले के जन प्रतिनिधियों और अफसरों के विरुद्ध अपनी कड़ी नाराजगी दर्ज कर कराई। पोलिंग के दौरान बूथों पर जाने के बजाय आंगनबाड़ी वर्कर खिरनीबाग के जीआईसी ग्राउंड पर सामूहिक पूजन कर श्री राम चरित मानस और सुंदर कांड का पाठ सुनने में व्यस्त रहीं।
बता दें कि आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने करीब एक सप्ताह पहले ही घोषणा कर दी थी कि मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं होने की दशा में मतदान का बहिष्कार किया जाएगा। हालांकि, इस बीच प्रशासनिक अधिकारियों ने मानदेय में बढ़ोत्तरी को सरकार के स्तर का नीतिगत मामला बताते हुए उन्हें हड़ताल समाप्त करने को समझाया, लेकिन इसका कोई असर नहीं पड़ा। उन्होंने रोजाना की तरह रविवार को भी सुबह नौ बजे से जीआईसी ग्राउंड के धरना पंडाल में डेरा जमा लिया। पंडित वीएम शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ देव पूजन कराने के पश्चात सुंदर कांड का पाठ आरंभ किया, जिसका समापन दोपहर करीब दो बजे हुआ।
इस मौके पर संघ के जिला प्रभारी विश्व मोहन भारद्वाज ने कहा कि मांगों की उपेक्षा किए जाने की दशा में आंदोलन तेज कर दिया जाएगा और जरूरत पड़ी तो सरकार के खिलाफ जनमत जुटाने को जनसंपर्क भी किया जाएगा। धरना-प्रदर्शन में नंदी दीक्षित, कृष्णा कुमारी, तारावती, गजाला अंसारी आदि मौजूद रहीं।