{"_id":"59f725454f1c1bd9538b9e0c","slug":"51509369157-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृष्णाधार, सजल और दिनेश को डॉ. आकुल सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृष्णाधार, सजल और दिनेश को डॉ. आकुल सम्मान
Updated Mon, 30 Oct 2017 06:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। प्रख्यात कवि डॉ. गिरिजानंदन त्रिगुणायत आकुल की स्मृति में काव्य यामिनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ गीतकार कृष्णाधार मिश्र, रामदीन सजल और दिनेश रस्तोगी को डॉ. आकुल सम्मान से नवाजा गया।
मोहल्ला वाकरजई में हुए कार्यक्रम का बतौर मुख्य अतिथि कृभको फर्टिलाइजर के उपाध्यक्ष रवि चोपड़ा और फैक्ट्री के अतिरिक्त महाप्रबंधक (प्रोडक्शन) नीरज अग्रवाल ने बतौर विशिष्ट अतिथि मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इसके बाद अतिथियों ने मुख्य आयोजक प्रमोद प्रमिल और रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉ. गौरव कौशल के साथ गीतकार कृष्णाधार मिश्र, रामदीन सजल और दिनेश रस्तोगी को डॉ. आकुल सम्मान से नवाजा। तीनों साहित्यकारों को शाल ओढ़ाकर स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया। इस अवसर पर हुई काव्य यामिनी में सम्मानित होने वाले साहित्यकारों के अलावा अन्य कवियों ने काव्य पाठ कर वाहवाही लूटी।
डॉ. सुरेश चंद्र मिश्र के संचालन में हुए आयोजन में डॉ. हरिओम त्रिपाठी ने आभार जताया। इस अवसर पर रोटरी क्लब के सचिव डॉ. रजत अग्रवाल, डॉ. अवनीश मिश्र, डॉ. अनुराग अग्रवाल, प्रतीक त्रिगुणायत, ओम प्रकाश अडिग आदि मौजूद रहे।