फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   501 road accidents in eight months, 217 people died

चार सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत

Thu, 22 Sep 2022 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 12:45 AM IST
सार

बुधवार को कमलेश अपने मोहल्ले में रहने वाले दाताराम के पुत्र सोनू के साथ गंगास्नान के लिए फर्रुखाबाद के लिए निकले थे। रास्ते में दोपहर 12 बजे कांट-जलालाबाद रोड पर कोठी पुलिया के आगे ढाबे के सामने जलालाबाद की ओर से लकड़ी से भरे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। मोबाइल में लगा था लॉकहादसे के बाद अस्पताल में दोनों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
501 road accidents in eight months, 217 people died

विस्तार

कांट। लखीमपुर खीरी जिले के थाना मोहम्मदी के गांव पूर्वी लखपेड़ा निवासी कमलेश (45) और सोनू (19) की बाइक में लकड़ी से लोड ट्रक ने कांट रोड पर टक्कर मार दी। हादसे में घायल होने पर उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में लाया गया जहां दोनों की मौत हो गई। वहीं मिर्जापुर, जलालाबाद और कटरा क्षेत्र में हुए हादसों में तीन लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन

कमलेश खेती-किसानी करते थे। बुधवार को कमलेश अपने मोहल्ले में रहने वाले दाताराम के पुत्र सोनू के साथ गंगास्नान के लिए फर्रुखाबाद के लिए निकले थे। रास्ते में दोपहर 12 बजे कांट-जलालाबाद रोड पर कोठी पुलिया के आगे ढाबे के सामने जलालाबाद की ओर से लकड़ी से भरे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टेंपो को ओवरटेक करने के फेर में हादसा हो गया। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई, साथ ही दोनों को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। उपचार के दौरान कमलेश और सोनू की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। बताया जा रहा है कि बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। हादसे के बाद कमलेश के बेटे बंटी व मोंटी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

मोबाइल में लगा था लॉक
हादसे के बाद अस्पताल में दोनों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उनके शवों की तलाशी ली तो एक के पास मोबाइल मिला। उसमें लॉक पड़ा था। काफी प्रयास करने के बाद लॉक खोलकर परिजनों को सूचना दी गई। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने कमलेश के पुत्र शिवम की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने चालक और हेल्पर को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो कारों की टक्कर में सचिव घायल, पत्नी की मौत
जलालाबाद। हाईवे पर अतिबरा-कुदैया के पास कारों की आमने-सामने टक्कर में क्षेत्र के गांव सरैया मोड़ निवासी दिनेश पाठक और उनकी पत्नी पिंकी पाठक घायल हो गईं। दोनों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पिंकी की मौत हो गई।
साधन सहकारी समिति फरीदाबाद के सचिव दिनेश पाठक (52) कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। बुधवार को वह अपनी पत्नी पिंकी पाठक (50) के साथ दवा लेने बरेली लेने गए थे। शाम सात बजे कार से दंपती लौट रहे थे। रास्ते में अतिबरा और कुदैया के पास सामने से आ रही कार ने उनकी कार में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवारीजन पिंकी पाठक को शहर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने पिंकी को मृत घोषित कर दिया। वहीं दिनेश पाठक को बरेली रेफर किया गया। मां की मौत से बेटा आलोक पाठक और शिवेंद्र पाठक का बुरा हाल है।
हिस्ट्रीशीटर प्रेमपाल की भी गई जान
मिर्जापुर। फर्रुखाबाद रोड पर सिंगहा यूसुफपुर मोड़ के पास मंगलवार देर रात पड़े मिले 35 वर्षीय व्यक्ति की सीएचसी में मौत हो गई थी। बुधवार सुबह ग्राम मंशा नगला निवासी सुमन देवी ने शव की पहचान अपने पति प्रेमपाल के रूप में की। मृतक के भाई सरवन ने बताया कि प्रेमपाल शाम करीब साढ़े सात बजे ग्राम गुलाबनगर में कथा सुनने की बात कहकर निकला था। उसकी बाइक गांव से सौ मीटर दूर सड़क के किनारे खेत में खड़ी मिली। थाना प्रभारी के मुताबिक, उसकी शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड किया था। प्रेमपाल हिस्ट्रीशीटर था। उसके ऊपर चोरी के अलावा अल्हागंज थाने में अपहरण, फर्रुखाबाद और हरदोई में चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। संवाद

रिश्तेदारी में जा रही महिला की मौत
मीरानपुर कटरा। जैतीपुर थाना क्षेत्र के गांव कीरतपुर निवासी ब्रजेश पाल की बाइक में पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मां आशा देवी (55) की मौत हो गई। दोनों बाइक से रिश्तेदारी में सल्लिया, शाहजहांपुर जा रहे थे। बुधवार सायं करीब पांच बजे नेशनल हाईवे स्थित जैतीपुर मोड़ के निकट पिकअप ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। बाइक चालक बाइक समेत एक तरफ गिर गया। जबकि महिला की साड़ी पिकअप में फंस गई। वह काफी दूर तक घिसटती चली गई। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ लग गई। बाइक चला रहा उसका बेटा भी मामूली रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए बरेली भेजा गया पर उसकी रास्ते मे मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed