फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   50 villages at risk of flood due to rise in Ganga water level in Shahjahanpur

Flood Alert: गंगा में फिर छोड़ा गया 2.13 लाख क्यूसेक पानी, शाहजहांपुर के 48 गांवों में बाढ़ का खतरा

Tue, 18 Jul 2023 02:49 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 18 Jul 2023 02:49 PM IST
सार

गंगा में लगातार चार दिन से नरौरा बैराज से दो लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा जा रहा है। मंगलवार को 2.13 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। 

विज्ञापन
50 villages at risk of flood due to rise in Ganga water level in Shahjahanpur
जलालाबाद-ढाईघाट स्टेट हाईवे के ऊपर बह रहा बाढ़ का पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर जनपद में गंगा नदी के उफनाने से करीब 48 गांवों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। गंगा में नरौरा बैराज से मंगलवार को 2.13 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। सोमवार को गंगा का जलस्तर 143.38 मीटरगेज था, जो कि मंगलवार को बढ़कर 143.40 हो गया है। यह खतरे के निशान 143.650 गेज से थोड़ा ही दूर है। गंगा के तटवर्ती आधा दर्जन गांवों में पानी घुस आया है। प्रशासन ने तटवर्ती गांवों में अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं रामगंगा, गर्रा, खन्नौत का जलस्तर घटा है। 

विज्ञापन


गंगा में लगातार चार दिन से नरौरा बैराज से दो लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा जा रहा है। शनिवार को 2,02,578 क्यूसेक, रविवार को 2,11,074 क्यूसेक और सोमवार को 2,11,074 पानी छोड़ा गया। मंगलवार को 2.13 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। बीते दो दिन पहले छोड़ा गया पानी जिले में प्रवेश कर गया है। इससे हालात और बिगड़ने की आशंका है। कई गांवों में बाढ़ का पानी घुसने लगा है। प्रशासन ने 48 गांवों के लिए अलर्ट जारी किया हुआ है।

विज्ञापन

आजाद नगर पैलानी उत्तर गांव में घुसा पानी

कलान क्षेत्र के गांव आजाद नगर पैलानी उत्तर में गंगा का पानी घुस गया है। यह जानकारी क्षेत्र के लेखपाल ने बाढ़ कंट्रोल रूम को बताई है। बताया गया है कि गांव चारों ओर पानी से घिरा हुआ है। गांव में पानी घुसने से करीब 120 परिवार प्रभावित हैं। इसमें करीब 650 लोगों की जनसंख्या है और चार सौ पशु हैं। प्रशासन जल्द नाव उपलब्ध करा रहा है। इसी क्षेत्र के गांव पैलानी उत्तर में भी गांव में पानी घुसने की कगार पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्था

- 31 नाव
- 41 गोताखोर
- 69 बाढ़ चौकियां
- 27 राहत शिविर
- 19 मेडिकल टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed