फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   44210 juvenile protection cycle incomplete

टीकाकरणः 44210 किशोर-किशोरियों का सुरक्षा चक्र अधूरा

Sat, 21 May 2022 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
44210 juvenile protection cycle incomplete
शाहजहांपुर। कोरोना से बच्चों को सुरक्षित करने के लिए वैक्सीनेशन की रफ्तार सुस्त पड़ने लगी है। पहली डोज लगाने में काफी तेजी दिखाने वाला स्वास्थ्य विभाग दूसरी डोज के लक्ष्य के करीब भी नहीं पहुंच पा रहा। वहीं, पहली वैक्सीन को लेकर उत्साह दिखाने वाले किशोर-किशोरियां भी दूसरी डोज से कन्नी काटने लगे हैं। लक्ष्य को पूर्ण करने को स्वास्थ्य विभाग ने शिक्षा विभाग से समन्वय स्थापित किया है। साथ ही सत्र लगाकर टीकाकरण कराने का प्रयास किया जा रहा।
विज्ञापन

मार्च महीने में 12 से 14 वर्ष तक के किशोरों को वैक्सीनेशन का काम शुरू किया गया था। होली के दो दिन पहले शुरू हुए टीकाकरण अभियान को त्योहार के बाद गति मिल गई। एक लाख, 27 हजार लक्ष्य के सापेक्ष स्वास्थ्य विभाग ने एक लाख, 48 हजार, 302 किशोर-किशोरियों को टीका लगा दिया। दूसरी डोज को लेकर उत्साह नजर नहीं आ रहा। अभी तक 82 हजार, 690 किशोर-किशोरियां ही दूसरी डोज को लगवा चुके हैं। यह लक्ष्य का मात्र 64.90 प्रतिशत ही है। 44 हजार, 310 किशोरों को अभी तक दूसरी डोज नहीं लगी है।
विज्ञापन

15 से 17 वर्ष का लक्ष्य भी 73.56 फीसदी
15 से 17 वर्ष तक के किशोरों को दूसरी डोज का लक्ष्य पूर्ण नहीं हो सका है। विभाग ने पहली डोज लगाने के लिए स्कूलों से लेकर सार्वजनिक जगहों पर शिविर लगाए। कोविड से बचने के लिए किशोर-किशोरियों ने भी जोश दिखाया और टीकाकरण कराने में पूरा सहयोग दिया। नतीजन पहली डोज दो लाख, 16 हजार, 234 किशोर-किशोरियों को लगाई गई। विभाग ने 100 फीसदी से ऊपर जाकर 102.54 प्रतिशत को टीका लगा दिया। वहीं दूसरी डोज लगाने के लिए किशोर-किशोरियों के पीछे स्वास्थ्य विभाग दौड़ रहा है। दूसरी डोज मात्र एक लाख, 55 हजार, 426 को लगी है, जो कि 73.56 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

385 रुपये देकर लगवाएं बूस्टर डोज
18 से 59 वर्ष की उम्र वाले वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद बूस्टर डोज ले सकते हैं। बूस्टर डोज लेने के लिए उन्हें 385 रुपये खर्च करना होंगे। नोडल अधिकारी डॉ. पीपी श्रीवास्तव ने बताया कि वैक्सीन लिए हुए नौ महीने पूर्ण होने के बाद ही बूस्टर डोज लगवा सकते हैं। उसके लिए मशीनरी मार्केट स्थित निपुण अस्पताल को अधिकृत किया गया।

दूसरी डोज के वैक्सीनेशन के लिए लगातार प्रयास चल रहा है। प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा। अधिक सत्र लगाकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं। जल्द ही 100 प्रतिशत टीकाकरण दूसरी डोज का कर लेंगे। -डॉ. पीपी श्रीवास्तव, नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed