फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   44 Anganwadi centers come up in Puwayan

पुवायां में बनेंगे 44 आंगनबाड़ी केंद्र

Fri, 16 Dec 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Fri, 16 Dec 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
विधायक शकुंतला देवी ने पत्रकारों से वार्ता में बताया कि पुवायां विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र में उनके प्रयास से 44 आंगनबाड़ी केंद्र बनने के लिए शासन ने मंजूरी देते हुए धनराशि जारी कर दी है। जल्द ही सभी का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। विधायक ने बताया कि वह उप्र महिला एवं बाल विकास पुष्टाहार संबंधी संयुक्त संबंधी समिति की सदस्य हैं। पुवायां विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं और बच्चों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आंगनबाड़ी केंद्र कम होने का मुद्दा उन्होंने समिति में उठाया था। इस पर समिति की ओर से शासन ने उनके विधानसभा क्षेत्र के पुवायां, बंडा, खुटार ब्लाक में 13-13 और सिंधौली ब्लाक में पांच आंगनबाड़ी केंद्रों की मंजूरी देते हुए धनराशि जारी कर दी है। कुल 8.06 लाख की कीमत से बनने वाले केंद्र में एक कमरा, स्टोर रूम, बाथरूम, किचन बनेगा। उन्होंने कहा कि जो गांव समग्र घोषित हैं उनमें ग्रामीण अभियंत्रण विभाग और बाकी में ग्राम पंचायत के स्तर से काम कराया जाएगा। 
विज्ञापन

कहां-कहां बनेंगे आंगनबाड़ी केंद्र
- पुवायां के टकेली, हरदुआ, लखनापुर, अगौना खुर्द, बद्रीपुर हदीरा, महुआ पाठक, उमरसड़ा, बुझिया, जठियापुर बुजुर्ग, बिल्सा, समुलिया, पीरु, सिरखिड़ी। 
- खुटार में पिपरिया विरसिंहपुर, मलिका, रजमना, महेशपुर, अटकोना, लालपुर, रामपुर कलां, रौतापुर कलां, चांदपुर, सिल्हुआ, कुइयां, गढ़िया सरेली, मोहनपुर।
- बंडा के इंदलपुर गांव में तीन, जलालपुर, पटना, कल्याणपुर धरमाई, वनिगवां, विक्रमपुर, नहिलोरा बुजुर्ग, लक्ष्मनपुर, उबरिया, पिपरा जप्ती, देवकली।
-सिंधौली में पुवायां विधानसभा क्षेत्र में आने वाले गांव शेखूपुर सरैयां, कमलापुर, सरैयां जप्ती, मिश्रीपुर बुजुर्ग, भितिया बख्त्यारपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed