फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   43 industrial units established, whereabouts of remaining 41 units not known

Shahjahanpur News: 43 औद्योगिक इकाइयां स्थापित, शेष 41 यूनिट का अता-पता नहीं

Thu, 15 Aug 2024 03:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 15 Aug 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
43 industrial units established, whereabouts of remaining 41 units not known
शाहजहांपुर। इन्वेस्टर्स समिट में औद्योगिक इकाई लगाकर जिले को विकास की राह पर ले जाने का दावा करने वालों की संख्या लगातार कम होती जा रही है। 167 पंजीकरण होने के बावजूद ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी तक मात्र 84 उद्यमी ही बचे। इसमें 43 यूनिट स्थापित होने के बाद उनमें उत्पादन शुरू हो गया है। शेष यूनिट लगाने की तिथि तक उद्यमी नहीं बता रहे हैं।
विज्ञापन


फरवरी 2023 में आयोजित इन्वेस्टर्स समिट में 78 हजार करोड़ रुपये के निवेश के लिए 167 ओएमयू साइन किए गए थे। निवेश सारथी पोर्टल पर आवेदन के बाद निवेशकों की जांच की गई। सत्यापन के दौरान कई निवेशकों से संपर्क नहीं होने के चलते उनके आवेदन को पोर्टल से हटा दिया गया। सरकारी जमीन मिलने की आस में कई लोगों ने आवेदन कर दिए थे, लेकिन उद्योग केंद्र ने नियमावली को स्पष्ट किया तो आवेदकों ने हाथ पीछे खींच लिए। कुछ को बैंक से साथ नहीं मिला तो कई बेहतर बाजार नहीं मिलने के चलते यूनिट लगाने से किनारा कर गए।
विज्ञापन


फरवरी 2024 में हुई ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 84 लोगों ने अपनी यूनिट लगाने की सहमति दी थी। इनमें मात्र 43 उद्यमियों ने अपना प्रोजेक्ट जमीनी स्तर पर उतारा है। 41 उद्यमी अपने प्रोजेक्ट को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार, कुछ आवेदकों का भवन बनकर तैयार हो गया है। वे शुभ मुहूर्त का इंतजार कर रहे हैं। दिवाली या दशहरा पर उद्घाटन कर सकते हैं।

---------------

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए सहमति देने वाले 84 उद्यमी अपने प्रोजेक्ट जरूर लगाएंगे। वह अपनी सुविधा के अनुसार यूनिट को लगाएंगे। इसमें थोड़ी देर भी हो सकती है।

अनुराग यादव, उपायुक्त, उद्योग

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed