{"_id":"5c547c0ebdec220c0c32163f","slug":"41549040654-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ एक्सप्रेस में फौजी के चार माह के बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ एक्सप्रेस में फौजी के चार माह के बेटे की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरनाथ एक्सप्रेस में फौजी के चार माह के बेटे की मौत
शाहजहांपुर। सुपरफास्ट अमरनाथ एक्सप्रेस में सेना के जवान के चार माह के बेटे की मौत हो गई। नॉन स्टाप ट्रेन को शाहजहांपुर में रोकर बच्चे को उतारा गया। सेना का जवान पत्नी और बेटे के साथ गोरखपुर से जम्मू जा रहा था। शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है। जीआरपी ने लिखा-पढ़ी करने के बाद शव परिवार को दे दिया। डॉक्टर के मुताबिक बच्चा एनीमिया का शिकार होने के साथ कई दिनों से बीमार था।
गोरखपुर के थाना टिकरीगंज के गांव भगौली निवासी सौदागर साहनी भारतीय सेना में जवान हैं। इन दिनों इनकी तैनाती जम्मू में है। पिछले दिनों वह अवकाश पर घर आए थे। अवकाश खत्म होने के बाद शुक्रवार को पत्नी मीना साहनी और चार महीने के बेटे शुशांत साहनी के साथ अप अमरनाथ एक्सप्रेस से जम्मू जा रहे थे। शुशांत पहले से बीमार चल रहा था। नॉन स्टॉप इस ट्रेन का लखनऊ के बाद बरेली में ही स्टॉपेज है। ट्रेन में शुशांत की तबीयत ज्यादा खराब होने पर सौदागर साहनी ने गार्ड को सूचना दी। गार्ड ने कंट्रोल को बताया। करीब 3:45 बजे ट्रेन के शाहजहांपुर पहुंचने पर इसे यहां स्टॉपेज दिया गया। जीआरपी प्रभारी बलजीत यादव ने टीम के साथ सौदागर साहनी उनकी पत्नी और बेटे को यहां ट्रेन से उतरवाने के बाद इन लोगों को तुरंत ही अस्पताल भिजवाया। यहां डॉक्टर ने शुशांत को मृत घोषित कर दिया। शव का पंचनामा भरने के बाद जीआरपी ने पोस्टमार्टम की तैयारी की तो सौदागर ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। सैन्य अफसरों ने भी जीआरजी प्रभारी से चार माह के बच्चे का पोस्टमार्टम न कराने का अनुरोध किया। इसके बाद लिखा-पढ़ी पूरी करने के बाद शव बिना पोस्टमार्टम ही सुपुर्द कर दिया गया।
बच्चे की तबीयत पहले से खराब थी। डॉक्टर का कहना है कि बच्चा एनीमिया का शिकार था। इसकी मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी। परिवार वालों ने पोस्टमार्टम से इंकार कर दिया। सैन्य अफसरों ने भी पोस्टमार्टम न कराने का अनुरोध किया था। सेना के जवान ने भी बताया कि बच्चा बीमार चल रहा था। अवकाश खत्म होने की वजह से वह वापस जा रहे थे।
विज्ञापन
बलजीत यादव, प्रभारी जीआरपी पोस्ट