फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   दोस्त ने ही दोस्त को गोली मारी, हालत गंभीर

दोस्त ने ही दोस्त को गोली मारी, हालत गंभीर

Wed, 30 Jan 2019 10:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
दोस्त ने ही दोस्त को गोली मारी, हालत गंभीर
दोस्त ने ही दोस्त को गोली मारी, हालत गंभीर
विज्ञापन

जैतीपुर (शाहजहांपुर)। क्षेत्र के गांव अगरोली में एक दोस्त ने दूसरे दोस्त को गोली मार दी। गोली पेट पर लगी। हालत गंभीर होने की वजह से उसे हायर सेंटर रेफर करना पड़ा। दोनों के बीच वर्षों पुरानी गहरी दोस्ती थी। घटना की वजह साफ नहीं है। परिवार वालों के साथ गांव के लोग भी हैरत में हैं। घटना में सगे भाई सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

अगरोली के मुलायम सिंह यादव (26) पुत्र सत्यपाल की गांव के ही कुलदीप पुत्र रामकिशन से गहरी दोस्ती थी। मुलायम की शादी करीब पांच साल पहले हुई थी। उसके आठ माह की बेटी है। बुधवार शाम करीब सात बजे मुलायम सिंह खेत पर आलू की फसल की रखवाली करने जा रहे थे। खेत पर कुलदीप पहले से मौजूद था। आरोप है कि यहां कुलदीप ने 315 बोर के तमंचे से मुलायम सिंह को गोली मार दी। गोली पेट में लगने से मुलायम मौके पर ही गिर गया। फायर की आवाज होने पर खेतों पर रखवाली कर रहे किसान आ गए। कुलदीप वहां से भाग गया। परिवार वाले भी पहुंच गए। घायल को सीएचसी लाया गया। हालत गंभीर होने पर बरेली रेफर कर दिया गया। सूचना पर सीओ तिलहर मंगल सिंह रावत ने भी मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। ब्लॉक प्रमुख पति सतेंद्र सिंह यादव ने भी गांव पहुंच कर मुलायम के परिवार वालों से बात की। मुलायम के भाई रामसेवक की ओर से कुलदीप, सुरजीत, रामकिशन, रामौतार सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ मंगल सिंह रावत ने बताया घटना की वजह साफ नहीं है। चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed