{"_id":"5bf996aabdec2241822ee197","slug":"41543083690-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम मेें लापरवाही को लेकर अफसरों पर बरसे डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम मेें लापरवाही को लेकर अफसरों पर बरसे डीएम
Updated Sat, 24 Nov 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरानपुर कटरा। डीएम अमृत त्रिपाठी ने गांव उखरी में शनिवार को ग्रामीणों की खुली चौपाल में विकास कार्यों की समीक्षा कर जन समस्याएं सुनी। इस दौरान काम में लापरवाही पाए जाने पॉवर कारपोरेशन, बेसिक शिक्षा आदि विभागों के अधिकारियों को फटकार लगाई और कार्य प्रणाली मेें सुधार नहीं होने पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी।
डीएम त्रिपाठी दोपहर करीब 12.30 बजे उखरी पहुंचे। उन्होंने गांव जाने वाले मुख्य संपर्क मार्ग की जर्जर हालत देख कर पंचायत सचिव और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को रास्ते की हालत जल्द सुधारने के निर्देश दिए। गांव के प्राथमिक विद्यालय में आयोजित चौपाल में जन शिकायतें और समस्याएं सुनने के दौरान अधिकांश ग्रामीणों ने बिजली के ढीले तारों से लेकर अन्य कई समस्याएं गिनाईं। ग्राम पंचायत के राजस्व गांव जिकरीपुर के ग्रामीणों ने बताया कि विभागीय लोग गांव में कैंप लगाकर कनेक्शन तो कर गए लेकिन बिजली नहीं पहुंची क्योंकि अभी तक गांव में लाइन नहीं खींची जा सकी।
इस पर डीएम ने पॉवर कारपोरेशन के एक्सईएन को आड़े हाथों लिया। गांव के प्राथमिक विद्यालयों की खराब दशा पर उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी पुत्तूलाल निरंकारी को तीखे लहजे में कर्तव्य निष्ठा का पाठ पढ़ाया और एसडीएम को उनके विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उखरी जाने से पहले डीएम त्रिपाठी ने बंथरा स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर ठहराव लेकर वहां की व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एडीएम फाइनेंस अम्बरीष कुमार श्रीवास्तव को गन्ने से लोड ट्रालियों की अपने सामने तौल कराने के निर्देश दिए। उन्होंने चालान रजिस्टर मांगा, लेकिन केंद्र प्रभारी दिखाने में असमर्थ रहे। इस पर डीएम का पारा चढ़ गया। उन्होंने सेंटर इंचार्ज से कड़ी नाराजगी व्यक्त कर बीते दिन हुई खरीद, सेंटर से डिस्पैच गन्ना, गन्ना की अवशेष मात्रा और आज हुई खरीद आदि का ब्यौरा तलब कर एडीएम समेत जिला गन्ना अधिकारी डॉ. खुशीराम को तौल की जांच करने के निर्देश दिए।