फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   सरकारी विभागों में बढ़ते इंस्पेक्टर राज पर बरसे व्यापारी

सरकारी विभागों में बढ़ते इंस्पेक्टर राज पर बरसे व्यापारी

Wed, 31 Oct 2018 07:00 PM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
सरकारी विभागों में बढ़ते इंस्पेक्टर राज पर बरसे व्यापारी
उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट की बैठक बुधवार को जिला कोषाध्यक्ष नीरज गुप्ता के आवास पर हुई, जिसमें जिला कार्यकारिणी का विस्तार कर सर्वसम्मति से छह नए पदाधिकारी बनाए गए। इस मौके पर संगठन के पदाधिकारी सरकारी विभागों में बढ़ते इंस्पेक्टर राज पर जमकर बरसे और व्यापारी सुरक्षा आयोग के गठन की मांग को लेकर दिवाली के बाद धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय किया।
विज्ञापन

जिला कार्यकारिणी के नए पदाधिकारियों में वीरेंद्र पाल सिंह टुटेजा, अभिषेक गुप्ता और शाहिद हुसैन उपाध्यक्ष और परमजीत सिंह, तनु अग्रवाल तथा कुणाल अग्रवाल संगठन मंत्री बनाए गए। अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उन्हें कार्यगत जिम्मेदारियां सुझाईं। उन्होंने कहा कि यह समय संगठन को मजबूत करने का है क्योंकि व्यापारी समाज अनेक समस्याओं से बुरी तरह त्रस्त है।
विज्ञापन

व्यापारी नेता दुआ ने कहा कि एक ओर वाणिज्य कर, आयकर, खाद्य सुरक्षा आदि विभागों के नित नए कानून व्यापार में रोड़ा बन रहे हैं तो दूसरी ओर बढ़ते इंस्पेक्टर राज से उनका आर्थिक दोहन हो रहा है। नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा कि नोटबंदी के बाद जीएसटी लागू हुए एक साल बीतने पर भी सरलीकरण नहीं होने से इन कानून ने व्यापारियों का चैन छीन लिया है। संचालन करते हुए जिला महामंत्री नाजिम खां ने कहा कि दिवाली का त्यौहारी सीजन नजदीक आते ही व्यापारियों का उत्पीड़न करने खाद्य सुरक्षा विभाग के इंस्पेक्टर बाजारों में निकल पड़े हैं और उनकी आड़ मेें ग्रामीण क्षेत्रों मेें नकली अधिकारी व्यापारियों को परेशान करने लगे हैं। बैठक में धर्मपाल रैना, अमृत लाल, लक्ष्मण प्रसाद, संजीव राठौर, चंद्र प्रकाश गुलाटी, सुल्तान खां, सुरेंद्र सेठी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed