फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sonu, Parul, Jeetesh and Shobha win the Farrata race

सोनू, पारुल, जीतेश और शोभा ने जीती फर्राटा रेस

Sat, 25 Nov 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। 
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।  Updated Sat, 25 Nov 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
Sonu, Parul, Jeetesh and Shobha win the Farrata race
खेलकूद - फोटो : अमर उजाला
ददरौल की ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण के साथ समापन
विज्ञापन


जीटीआई मैदान पर बेसिक शिक्षा परिषद की ददरौल क्षेत्र की ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इसमें सोनू, पारुल, जीतेश और शोभा ने फर्राटा रेस जीत कर पुरस्कार झटक लिए।
प्राथमिक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में नीरज ने प्रथम, नन्हेलाल ने द्वितीय और आलोक ने तृतीय, बालिका वर्ग में पारुल ने प्रथम, नन्हीं ने द्वितीय और गौरी ने तृतीय स्थान पाया। इसी तरह 100 मीटर दौड़ में सोनू, अर्जुन, जितिन, 200 मीटर दौड़ में नीरज, राशिद, राहुल, लंबी कूद में नीरज, राशिद और विकास, बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में कीमती, राखी, सपना, 200 मीटर दौड़ में कीमती, गौरी, नन्हीं, लंबी कूद में गौरी, रूपवती, नन्हीं ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। बालक कबड्डी में इकनौरा स्कूल विजेता और गंधार उपविजेता तथा खो-खो में इकनौरा विजेता और राईखुर्द उपविजेता बना। बालिकाओं की कबड्डी तुलापुर विजेता और इकनौरा उपविजेता तथा खो-खो में अकर्रा स्कूल विजेता और राईखुर्द उपविजेता रहा। 
विज्ञापन

जूनियर वर्ग की बालक 100 मीटर दौड़ में जीतेश ने प्रथम, बादाम ने द्वितीय, बागेश ने तृतीय, बालिकाओं में शोभा ने प्रथम, रोली ने द्वितीय और प्रियंका ने तृतीय स्थान पाया। इसी तरह 200 मीटर दौड़ में जीतेश, विश्वनाथ, प्रीतम, 400 मीटर दौड़ में जीतेश, भानुप्रताप, विश्वनाथ, लंबी कूद में पवन, विजय, संदीप, ऊंची कूद में गिरजाशंकर, पवन, विजय, गोला फेंक में शाहबाज, अंशु कश्यप, आशीष, चक्का फेंक में शाहबाज, अंशु कश्यप, शशिकांत ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। कबड्डी में बमनुआ विजेता और जमौर उपविजेता, खो-खो में गोवरसंडा विजेता और सरौरा उपविजेता बना। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बालिकाओं की 200 मीटर दौड़ में शोभा, रोली, शिखा, 400 मीटर दौड़ में राधा, माला, प्रियंका, लंबी कूद में रानी, निशा, सोनम, गोला फेंक में शिवानी, मुस्कान, निशा, चक्का फेंक में रूमा, जूली, आकांक्षा, सुलेख में सोनी, मुस्कान और निहाल क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। पीटी प्रदर्शन में अकर्रा रसूलपुर विजेता और इटौरा उपविजेता बना, कबड्डी में मौजमपुर विजेता और शाहबाजनगर उपविजेता तथा खो-खो में सरौरा विजेता और इकनौरा उपविजेता बना। 

समापन पर खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश पाल ने मुदित सेठ, रवींद्र प्रजापति, उमाशंकर, राम कुमार, मुनीश मिश्र, प्रेमपाल गंगवार, नीरज मिश्र आदि के साथ विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में हर्षित शर्मा, सुशील भारती, असलम, मुशीर, बागेश, हर्ष प्रभात सिंह, रामचंद्र, ओम प्रकाश, आसिफ, रवींद्र द्विवेदी, जगदीश प्रसाद आदि शामिल रहे। जबकि खेलकूद की व्यवस्थाओं में सुरेश भारती, धर्मेंद्र शर्मा, राजकमल, विद्या सागर त्रिवेदी, शाहनवाज, प्रमोद आदि का योगदान रहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed