फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   सड़क हादसों में महिला सहित छह लोग घायल

सड़क हादसों में महिला सहित छह लोग घायल

Sat, 25 Nov 2017 05:50 PM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 05:50 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में महिला सहित छह लोग घायल
शाहजहांपुर। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में महिला सहित छह लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर बताई गई है। कचहरी ओवरब्रिज पर शनिवार शाम हादसे में बाइक सवार के घायल होने के बाद जाम लग गया। पुलिस ने बमुश्किल जाम खुलवाया।
विज्ञापन

थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव पलहनापुर निवासी 50 वर्षीय चक्रपाल गुप्ता अपने गांव के ही साथी 30 वर्षीय मोहन सिंह के साथ शुक्रवार शाम चार बजे गांव कटिया स्थित बाजार से सब्जी लेने जा रहे थे। जब दोनों लोग खिरिया रसूलपुर गांव के पास पहुंचे, तभी सामने से आई स्कार्पियो की चपेट में बाइक आ गई। इससे बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल चक्रपाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं मोहन सिंह को सीएचसी सिंधौली में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई वहीं थाना तिलहर क्षेत्र के गांव कुंवरगंज निवासी 25 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार शनिवार शाम 4:30 बजे बाइक से अकेले रोडवेज बस स्टैंड की ओर से कचहरी चौराहा की ओर जाते समय ओवरब्रिज पर किसी वाहन की चपेट में आ गए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। इस कारण पुल पर जाम लग गया। उसके पास मिले मोबाइल फोन के जरिये उसकी पहचान हुई। बेहोश पड़े धर्मेंद्र को होश में लाने के लिए कुछ लोगों ने उसके चेहरे पर पानी का छिड़काव किया, लेकिन होश में नहीं आने पर कुछ लोगों की मदद से पुलिस ने घायल को टेंपो से जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं थाना जलालाबाद के मोहल्ला प्रतापनगर निवासी रामऔतार की 45 वर्षीय पत्नी पुष्पा देवी, थाना सेहरामऊ दक्षिणी के गांव बादशाहनगर निवासी 42 वर्षीय अहिबरन व लखीमपुर खीरी के थाना पसगवां क्षेत्र के गांव मस्तीपुर निवासी 18 वर्षीय परविंदर को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed