{"_id":"59fc5c414f1c1bd1408b45f1","slug":"41509710913-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शतरंज का चैंपियन बना एसएस कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शतरंज का चैंपियन बना एसएस कॉलेज
Updated Fri, 03 Nov 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
chess
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की एसएस कॉलेज ने जीत ली है। बदायूं के एनएमएसएन दास कॉलेज में हुई प्रतियोगिता जीतकर लौटे चैंपियंस को मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद ने मेडल पहनाकर और शील्ड, ट्रैकसूट तथा नगद इनाम देकर सम्मानित किया।
महाविद्यालय के इंडोर स्टेडियम में हुए आयोजन में प्राचार्य डॉ. अवनीश मिश्र ने बताया कि बदायूं में हुई शतरंज की अंतरमहाविद्यालयी प्रतियोगिता में कॉलेज के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इस प्रतियोगिता में 17 महाविद्यालयों ने प्रतिभाग किया था। महाविद्यालय का नेतृत्व पुष्कर सक्सेना, प्रिंस शर्मा, शशांक मिश्रा, अनुराग मिश्रा और आशीष श्रीवास्तव ने किया। पुष्कर सक्सेना 15 अंक अर्जित कर विजेता घोषित किए गए। इन खिलाड़ियों का चयन विश्वविद्यालय में लगने वाले प्रशिक्षण शिविर के लिए भी किया गया है।
सम्मान समारोह में खिलाड़ियों के साथ टीम मैनेजर डॉ. शालीन सिंह का उत्साह वर्धन करते हुए मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया और बधाई दी। क्रीड़ा सचिव डॉ. अजीत चारग ने आभार जताया। इस अवसर पर लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय बरनवाल, श्री दैवी संपद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अमीर सिंह, डॉ. प्रभात शुक्ला, डॉ. आलोक सिंह, चंद्रभान त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।