फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   धर्म आचरण का विषय है-जितेंद्र आर्य

धर्म आचरण का विषय है-जितेंद्र आर्य

Sat, 30 Sep 2017 05:59 PM IST
Updated Sat, 30 Sep 2017 05:59 PM IST
विज्ञापन
धर्म आचरण का विषय है-जितेंद्र आर्य
तिलहर (शाहजहांपुर)। आचार्य जितेंद्र आर्य ने कहा कि धर्म दिखावे का नहीं बल्कि आचरण का विषय है। जो व्यवहार हमें पसंद नहीं है, उसे हम दूसरों के साथ न करें। यही धर्म की परिभाषा है।
विज्ञापन

यह बात आर्य समाज बिलहरी के दो दिवसीय वेद प्रचार कार्यक्रम के शुभारंभ पर आचार्य जितेंद्र ने वेदानुकूल ने धर्म के दस लक्षणों को परिभाषित करते हुए कही। बोले, धर्म भावना और अनुष्ठान का विषय नहीं है। श्रद्धा और भावना से कार्य संपादित नहीं होते, कार्य करने से ही उसका लाभ मिलता है। अनुष्ठान कराने के बाद यदि हमने अनुष्ठान के मर्म को न समझा तो अनुष्ठान का कोई लाभ नहीं होता है।
विज्ञापन

गुरुकुल महाविद्यालय रुद्रपुर के प्राध्यापक आचार्य चंदन मित्र ने कहा कि किए गए शुभ और अशुभ कर्मों का फ ल अवश्य ही मिलता है। यज्ञ सभी कर्मों में श्रेष्ठ है। यज्ञ जहां पर्यावरण प्रदूषण को दूर करने में सहायक है, वही मानव मात्र के कल्याण के लिए यज्ञ परम आवश्यक है। सुनीत बाबू आर्य ने लोगों से वेदों के मार्ग का अनुसरण करने की अपील करते हुए कहा कि वेद परमपिता परमात्मा की अमूल्य धरोहर हैं। वेद में समस्त ज्ञान विज्ञान समाहित है। मानव जीवन के कल्याण के लिए वेद का पठन-पाठन अति आवश्यक है। वेदों के मार्ग पर चलने से ही मनुष्य मात्र का कल्याण संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ यज्ञ से हुआ। इस अवसर पर वेद मंत्रों के द्वारा उपस्थित वेद प्रकाश आर्य, राजीव गंगवार, प्रकाश बाबू गंगवार, ग्राम प्रधान सहित तमाम श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां देकर राष्ट्र कल्याण की कामना की। वेद प्रकाश आर्य ने बताया कि वेद प्रचार कार्यक्रम का समापन एक अक्तूबर को रात्रि सभा के उपरांत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed