फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   आत्मदाह की चेतावनी पर जमीन से कब्जा हटवाया

आत्मदाह की चेतावनी पर जमीन से कब्जा हटवाया

Sun, 25 Jun 2017 07:39 PM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 07:39 PM IST
विज्ञापन
आत्मदाह की चेतावनी पर जमीन से कब्जा हटवाया
खुदागंज (शाहजहांपुर)। जमीन पर दबंगों के कब्जे से परेशान शिक्षक की सुनवाई न होने पर उसने डीएम कार्यालय पर आत्मदाह की चेतावनी दी। इससे अफसरों में खलबली मच गई। रविवार को नायब तहसीलदार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जमीन से अवैध कब्जा हटवा दिया। गांव खिरिया निवासी इसहाक हुसैन की जमीन गाटा संख्या-641, 642 पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया था। बार-बार कहने के बाद भी राजस्व विभाग ने कब्जा नहीं हटवाया। पीड़ित इसहाक हुसैन ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि उनकी जमीन से अवैध कब्जा नहीं हटाया गया तो वह अगले सप्ताह जिलाधिकारी कार्यालय के सामने आत्मदाह कर लेंगे। आत्मदाह की धमकी से प्रशासन में हड़कंप मच गया। नायब तहसीलदार राजेश्वर सिंह यादव ने फोर्स के साथ खिरिया पहुंचकर अवैध कब्जा हटवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed