फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   400 quintals of sugar goes missing under suspicious circumstances

Shahjahanpur News: 400 क्विंटल चीनी संदिग्ध हालात में गायब

Mon, 22 Sep 2025 10:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
400 quintals of sugar goes missing under suspicious circumstances
तिलहर (शाहजहांपुर)। एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के ट्रक से सहकारी चीनी मिल से कोलकाता भेजी गई 400 क्विंटल चीनी रास्ते में संदिग्ध हालात में गायब हो गई। ट्रक गया (बिहार) के डोभी कस्बे में खाली हालत में खड़ा मिला, लेकिन उसके चालक और क्लीनर नहीं मिले। इस मामले में ट्रांसपोर्ट व्यवसायी ने स्थानीय थाने में तहरीर दी है, लेकिन पुलिस का कहना है कि इस मामले में आगे की कार्रवाई बिहार पुलिस करेगी।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर खीरी के मोहल्ला लक्ष्मीनगर निवासी सलमानी का नूरुद्दीन रोड लाइंस के नाम से ट्रांसपोर्ट कारोबार है। उन्होंने पुलिस को बताया कि गत 13 सितंबर को सहकारी चीनी मिल तिलहर से करीब 17 लाख रुपये कीमत की 400 क्विंटल चीनी ट्रक पर लोड कराई थी।
विज्ञापन

रविवार को ट्रक मालिक से बात होने पर चालक की पहचान पश्चिम बंगाल के निहाल खां और उसके सहयोगी बिहार निवासी मोहम्मद जीतू के रूप में हुई, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं लगा। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि घटना बिहार की है, इसलिए आगे की कार्रवाई संबंधित थाने की पुलिस करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed