फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   40 people lived in a 1,000 square feet house.

Shahjahanpur News: एक हजार वर्गफीट के मकान में रहते थे 40 लोग

Fri, 21 Aug 2026 01:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 21 Aug 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
40 people lived in a 1,000 square feet house.
शाहजहांपुर। समीर इदरीसी के कर्मों की सजा पूरे परिवार को भुगतनी पड़ी। एक हजार वर्गफीट के जिस मकान में करीब 40 लोगों के पांच परिवार रहते थे, वो जमींदोज कर दिया गया। अब परिवार के सामने सिर छुपाने का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन


समीर के पिता लियाकत अपने चार भाइयों के परिवार के साथ करीब एक हजार वर्गफीट के दो मंजिला मकान में रहते थे। मकान में भूतल और पहली मंजिल पर पांच-पांच कमरे बने थे। परिजनों के अनुसार, करीब 40 लोग यहां रहते थे और उनका परिवार पिछले 50 वर्षों से मकान में रह रहा था। मकान समीर की मां सलमा, अमीरन और नसीम के नाम दर्ज बताया गया है। हत्या के मामले में पुलिस ने समीर, उसके पिता लियाकत, सगे भाई तदीम और चचेरे भाई राजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

---------
आठ घंटे जाम रहा था कांट-जलालाबाद मार्ग, लिखित आश्वासन के बाद हटे थे प्रदर्शनकारी
31 जुलाई की रात कांट के कमलनैनपुर निवासी गौतम मौर्या की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। वारदात की रात में ही पुलिस जब समीर को लेकर हत्या में इस्तेमाल चाकू की बरामदगी कराने पहुंची तो उसने पुलिस पर हमला कर दिया था। एनकाउंटर में गोली लगने पर समीर घायल हो गया था। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण एक अगस्त को हिंदूवादी संगठनों ने कांट थाने के सामने धरना देकर कांट-जलालाबाद मार्ग जाम कर दिया था। करीब आठ घंटे तक चले धरने के दौरान तनाव की स्थिति बनी रही। सूचना पर पहुंचे एसपी सौरभ दीक्षित ने लोगों को समझाया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी के मकान पर बुलडोजर चलाने की मांग रखी थी। मांग पर लिखित आश्वासन मिलने के बाद धरना समाप्त हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
‘समीर को मार देते, मकान छोड़ देते’

मकान गिराए जाने के दौरान वहां मौजूद महिलाएं फफक पड़ीं। उनका कहना था कि समीर को पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया था। उसे गोली मार देते, लेकिन मकान नहीं गिराना चाहिए था। महिलाओं ने कहा कि कार्रवाई करनी ही थी तो केवल समीर के हिस्से का निर्माण गिराया जाता। मकान गिरने के बाद उनके परिवारों के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि हत्याकांड के दूसरे आरोपी अश्वनी के मकान पर बुलडोजर की कार्रवाई नहीं की गई।

---
छावनी बना मोहल्ला
बृहस्पतिवार को भवन गिराने की कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। एसपी सिटी देवेंद्र कुमार के साथ ही सीओ सदर शुभम वर्मा भी मौके पर मौजूद रहे। एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा भी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed