फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   40 farmers came for training to increase sugarcane production

Shahjahanpur News: गन्ना उपज को बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण लेने आए 40 किसान

Wed, 08 Oct 2025 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
40 farmers came for training to increase sugarcane production
गन्ना शोध परिषद में किसानों को जानकारी देते हुए वैज्ञानिक। स्रोत: संस्थान
शाहजहांपुर। गन्ना शोध परिषद में बिहार के गया, बक्सर एवं भोजपुर जनपदों से 40 किसानों के दल ने दल पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभाग किया। किसानों को गन्ने की नई प्रजातियों, गन्ने की उपज बढ़ाने की तकनीकी की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन गन्ना शोध परिषद के निदेशक वीके शुक्ल ने वर्चुअली किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में व्याख्यान के साथ प्रायोगिक जानकारी भी दी जाएगी। प्रयोगशाला एवं शोध प्रक्षेत्र भ्रमण भी कराया जाएगा।
विज्ञापन

शोध प्रक्षेत्र पर विभिन्न किस्मों को दिखाने के साथ-साथ उनकी बोआई की विधि एवं कृषि यंत्रों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। सेवरही संस्थान के संयुक्त निदेशक डाॅ. सुभाष सिंह भी ऑनलाइन जुड़कर कृषकों को महत्वपूर्ण जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी अधिकारी डाॅ. अजय तिवारी ने कहा जागरूकता के साथ प्रतिभाग करें। प्रसार अधिकारी डाॅ. संजीव पाठक ने प्रशिक्षण से किसानों की कृषि उत्पादकता में वृद्धि के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। इस दौरान डॉ.अरविंद कुमार, डाॅ.अनिल सिंह, डाॅ. एनपी गुप्ता डाॅ. एसपी यादव आदि ने जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed