{"_id":"5925cf7b4f1c1ba93e536bcd","slug":"40-degrees-till-then-sprouted-mercury-summer-did-the-bat","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 डिग्री तक फिर उछला पारा, गर्मी ने किया पस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 डिग्री तक फिर उछला पारा, गर्मी ने किया पस्त
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
Updated Wed, 24 May 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
सूर्य
- फोटो : अमर उ जाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्म थपेड़ों मेें तब्दील हुए ठंडी हवाओं के झोंके
दो दिन तक आसमान पर सुबह के वक्त बादल छाने के साथ ठंडी हवाएं चलने से न सिर्फ तापमान में कमी आई, लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिल गई थी। बुधवार को सुबह से खिली तेज धूप ने दस बजने तक खासी गर्माहट बिखेरनी शुरू कर दी और दोपहर तक हवा के झोंके गर्म थपेड़ों में बदल गए। नतीजे में थर्मामीटर का पारा भी 40 डिग्री सेल्सियस तक उछल गया।
बीते रविवार को कड़ाके की धूप ने पारा 40.5 डिग्री तक पहुंचा दिया, लेकिन रात में मौसम के करवट बदलने और पहाड़ पर बर्फबारी से अगले दिन हवा में बढ़ी नमी ने गर्मी से बेहाल लोगों को सुकून पहुंचाया। मंगलवार शाम से हवा थमने और आसमान पर छाई धुंध ने गर्मी के साथ उमस पैदा कर दी। इससे रात में तापमान बढ़ा तो लोगों को चैन की नींद भी नहीं आई।
गन्ना शोध परिषद के मौसम विश्लेषक सुरेंद्र सिंह यादव के अनुसार दिन की अपेक्षा रात का तापमान हर 24 घंटे में दो डिग्री की रफ्तार से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि दिन और रात के तापमान में अंतर तेजी से घटने से गर्मी अधिक महसूस हो रही है। उन्होंने अगले 24 घंटे तक मौसम सामान्य शुष्क रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।
विज्ञापन
अनूप