फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   3.6 degree jump in maximum temperature

Shahjahanpur News: अधिकतम तापमान में 3.6 डिग्री का उछाल

Thu, 28 Aug 2025 12:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
3.6 degree jump in maximum temperature
सदर क्षेत्र में तेज धूप से बचने के लिए छाता लगाकर जाती युवती। संवाद - फोटो : mathura
शाहजहांपुर। दिन में तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान में 3.6 डिग्री सेल्सियस का उछाल आया। इसके असर से उमस और गर्मी बढ़ने से लोग बेहाल हो गए। गन्ना शोध संस्थान के मुताबिक वायुदाब 23 मिलीबार बढ़ा हुआ है। इससे मौसम शुष्क बना रहेगा।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 3.6 डिग्री की वृद्धि हुई, जबकि अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि वायुदाब 23 मिलीबार बढ़ा हुआ है। आर्द्रता 64 फीसदी है। इससे वातावरण में नमी कम हुई है। पूर्वी हवा चल रही है। बृहस्पतिवार को मौसम शुष्क रहेगा और उमस बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed