फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   351 Women Shicshamitron The full options paper

351 महिला शिक्षामित्रों ने भरे विकल्प पत्र

Sat, 30 May 2015 11:07 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sat, 30 May 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
दूरस्थ शिक्षाविधि के माध्यम से बीटीसी प्रशिक्षण ले चुके दूसरे बैच की महिला और विकलांग शिक्षामित्रों को समायोजित करने के लिए विद्यालय चयन का विकल्प पत्र भरवाया गया। शनिवार को 351 शिक्षामित्रों ने विकल्प पत्र भरे, जबकि शेष महिला और विकलांग शिक्षामित्रों से रविवार और सोमवार को विकल्प पत्र भरवाए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में कुल 1069 महिलाओं और विकलांगों से विद्यालय चयन विकल्प पत्र भरवाए जाने हैं। इसके लिए तीन दिन तय किए गए हैं। सोमवार को 351 शिक्षामित्रों से विकल्प पत्र भरवाए जाने के लिए दो काउंटर लगाए गए। पहले काउंटर पर खंड शिक्षा अधिकारी भगवान राव और मुन्ना लाल त्रिवेदी के साथ नरेंद्र बाबू और अशोक कुमार टोकन जारी कर रहे थे, जबकि दूसरे काउंटर पर खंड शिक्षाधिकारी राजेश चतुर्वेदी और आईपी सिंह के साथ राजेश बाबू, सुहेल और सरोज कुमार विकल्प चयन प्रपत्र भरवा रहे थे। विकल्प चुनने के लिए रिक्तियों वाले स्कूलों की सूची मुहैया कराई गई थी। बीएसए राजेश वर्मा ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन


शिक्षामित्र संघ ने लगाया परामर्श काउंटर
प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ने विद्यालय चयन विकल्प भरवाने के लिए साथियों की भरपूर मदद की। इसके लिए संघ के जिलाध्यक्ष रत्नाकर दीक्षित और प्रांतीय पदाधिकारी श्याम लाल यादव के नेतृत्व में कैंप लगाया गया। किसी भी समस्या के लिए शिक्षामित्रों ने साथियों की तत्काल मदद कर उसका निराकरण कराया। इस कार्य में रामपूत पाल, वेद वर्मा, सुबोध वर्मा, सचिन मिश्रा, राजीव यादव, विक्रांत मिश्रा, सर्वेंद्र सिंह, सिंकंदर खां, आलोक वर्मा आदि शामिल रहे। जिलाध्यक्ष दीक्षित ने बताया कि तीन जून को नियुक्ति पत्र जारी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed