{"_id":"656e2b6ed61fe853f709f9b7","slug":"35-lawyers-and-17-social-workers-honored-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-9291-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 35 वकील और 17 समाजसेवी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 35 वकील और 17 समाजसेवी सम्मानित
Tue, 05 Dec 2023 01:11 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 05 Dec 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
जलालाबाद। जितेंद्र प्रसाद सभागार में बार संघ की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर तहसील में 105 गांव को शामिल किए जाने की मांग को लेकर करीब एक माह पहले आमरण अनशन करने वाले 35 अधिवक्ताओं को सम्मानित किया गया। इसके अलावा 17 उन समाजसेवियों को भी शॉल ओढ़ाकर प्रमाण-पत्र दिए गए जिन्होंने बार सभागार की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए आर्थिक सहयोग किया। इनमें भाजपा के जिला महामंत्री अनिल गुप्ता, चेयरमैन शकील अहमद, रौली बौरी के प्रधान विमलेश द्विवेदी समेत 14 अन्य लोग शामिल थे।
पांच अप्रैल की रात बार सभागार में आग लग गई थी। इससे सभागार के दरवाजे और खिड़कियों के अलावा फर्नीचर, एसी, टीवी कूलर समेत कई अन्य चीजें जलकर राख हो गई थीं। कार्यक्रम में बार संघ अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, महासचिव संदीप मिश्रा, करुणाशंकर वाजपेयी, श्याम बाबू सिंह, जितेंद्र मिश्रा आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। संचालन विनोद चंद्र शर्मा ने किया। संवाद