Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   35 additional buses deployed on the Delhi route... number of trips increased on local routes as well.

Shahjahanpur News: दिल्ली रूट पर दौड़ीं 35 अतिरिक्त बसें...लोकल रूट पर भी बढ़ाए फेरे

Fri, 06 Nov 2026 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
35 additional buses deployed on the Delhi route... number of trips increased on local routes as well.
शाहजहांपुर में रोडवेज बस अड्डे पर खड़ी बसें। संवाद - फोटो : 1
शाहजहांपुर। धनतेरस और दीपावली पर घर आने-जाने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए परिवहन निगम ने बसों के संचालन की विशेष तैयारी की है। दिल्ली रूट पर 35 अतिरिक्त बसें लगाकर इनकी संख्या 25 से बढ़ाकर 60 कर दी गई है। हरिद्वार और जयपुर-अजमेर मार्ग पर भी अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू किया गया है। वहीं, स्थानीय मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। दिल्ली से आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए आनंद विहार बस अड्डे पर दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर डिपो के अधीन 148 सरकारी और 69 अनुबंधित बसों का संचालन होता है। त्योहारों की दस्तक के साथ ही डिपो की खराब बसों को भी दुरुस्त कराकर संचालन के योग्य बनाया गया है। बृहस्पतिवार को वर्कशॉप से दिल्ली रूट के लिए अतिरिक्त बसों को रवाना किया गया। सामान्य दिनों में इस मार्ग पर 25 बसें संचालित होती हैं, लेकिन त्योहार पर दिल्ली से आने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए 35 अतिरिक्त बसें लगाई गईं। रात में बस अड्डे पर ठहराव करने वाली बसों को भी दिल्ली रूट पर लगाया गया है।
विज्ञापन

--
हरिद्वार के लिए शाम पांच से रात दस बजे तक मिलेंगी पांच बसें

त्योहार पर हरिद्वार जाने वाले यात्रियों के लिए भी बसों की संख्या बढ़ाई गई है। सामान्य दिनों में इस मार्ग पर दो बसें संचालित होती हैं। अब शाम पांच बजे से रात दस बजे तक पांच बसें चलेंगी। इनमें हरदोई, शाहजहांपुर, गोला और सीतापुर डिपो की बसें शामिल हैं। इसी तरह जयपुर-अजमेर मार्ग पर चार अतिरिक्त बसें भेजी गई हैं। दोपहर दो और शाम चार बजे के अलावा छह बजे भी बस उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
लोकल रूट पर की गई विशेष व्यवस्था

स्थानीय मार्गों पर भी यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त फेरे लगाए गए हैं। निगम ने लखनऊ मार्ग पर प्रत्येक 30 मिनट में बस उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है। वहीं, बरेली, फर्रुखाबाद, गोला और लखीमपुर मार्ग पर हर 15 मिनट में बस मिलेगी। निगम का दावा है कि यात्रियों की संख्या के अनुसार बसों का संचालन किया जाएगा।

--
जलालाबाद और जरियनपुर से भी दिल्ली के लिए बसें
ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को भी दिल्ली जाने के लिए बसों की सुविधा दी गई है। मिर्जापुर के जरियनपुर से दिल्ली के लिए सुबह तीन और शाम को तीन बसें संचालित हो रही हैं। जलालाबाद से दिल्ली के लिए सुबह सात बजे बस मिलेगी। इसके अलावा शाम पांच और छह बजे भी बस का संचालन होगा। एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि दिल्ली रूट पर 60 बसों का संचालन शुरू किया गया है। स्थानीय मार्गों पर भी पर्याप्त बसें उपलब्ध हैं। यात्रियों को आने-जाने में किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

----
रेलवे ने भी शुरू की तैयारी, दीपावली बाद बढ़ेगी भीड़

त्योहारों को देखते हुए रेलवे ने भी यात्रियों की सुविधा के लिए इंतजाम किए हैं। अभी ट्रेनों में आने वाले यात्रियों की संख्या अधिक है, जबकि बाहर जाने वालों की संख्या कम है। रेलवे की 36 जोड़ी नियमित और 21 जोड़ी विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है। सीएमआई एसके ठाकुर के अनुसार दीपावली के बाद लौटने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। ऐसे में ट्रेनों में भीड़ बढ़ सकती है।

शाहजहांपुर में रोडवेज बस अड्डे पर खड़ी बसें। संवाद

शाहजहांपुर में रोडवेज बस अड्डे पर खड़ी बसें। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed