फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   34,000 voters removed from the ASD list.

Shahjahanpur News: एएसडी सूची से कम हुए 34 हजार मतदाता

Mon, 29 Dec 2025 10:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
34,000 voters removed from the ASD list.
शाहजहांपुर। जनपद में नौ से 27 दिसंबर के बीच एएसडी (अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृतक) मतदाताओं की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इसमें बीएलओ और नोडल अधिकारियों ने घर-घर जाकर मतदाताओं की जांच की। नौ दिसंबर को जारी सूची में 538110 मतदाता थे जो कि 27 दिसंबर को जांच के बाद 503942 मतदाता रह गए। अब अंतिम सूची में इनका प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में मतदाताओं के सत्यापन के बाद फार्म भरकर मतदाताओं के नाम जोड़े गए। बीएलओ ने घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया और फाॅर्म वितरित किए। मतदाताओं ने फाॅर्म भरकर बीएलओ के पास जमा किए। इनकी जांच के बाद मतदाता सूची में इनका नाम शामिल किया गया।
विज्ञापन

जो लोग सत्यापन के दौरान नहीं मिले, उनका नाम सूची से हटा दिया गया। एसआईआर अभियान में सबसे अधिक मतदाता सदर विधानसभा में तो सबसे कम मतदाता ददरौल विधानसभा में कम हुए हैं। निर्वाचन नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन अब 31 दिसंबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 31 दिसंबर से 30 जनवरी 2026 तक निर्धारित की गई है। दावे और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। 28 फरवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।


---------
वर्तमान में विधानसभावार एएसडी मतदाताओं की स्थिति
विधानसभा एएसडी मतदाता
कटरा 70292
जलालाबाद 73600
तिलहर 72226
पुवायां 95065
सदर 127401
ददरौल 65385
-
मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन 31 दिसंबर को किया जाएगा। इसके बाद दावे और आपत्तियों को निस्तारण किया जाएगा। 28 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
- रजनीश कुमार मिश्र, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed