{"_id":"58d0173b4f1c1b425c1a17e8","slug":"33-kv-line-ft","type":"story","status":"publish","title_hn":"33 केवी लाइन फाल्ट से घंटों रहा बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
33 केवी लाइन फाल्ट से घंटों रहा बिजली संकट
शाहजहांपुर, ब्यूरो
Updated Mon, 20 Mar 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोविंदगंज, बहादुरगंज उपकेंद्र के ठप हुए फीडर
पुवायां रोड पर पैना स्थित पॉवर कारपोरेशन के 220 केवी ट्रांसमिशन स्टेशन से निकली 33 केवी लाइन में सोमवार को दोपहर फाल्ट हो जाने से शहर के गोविंदगंज और बहादुरगंज बिजली उपकेंद्रों के सारे फीडर घंटों ठप रहे। इस कारण शहर के तमाम मोहल्लों, कालोनियों के सैकड़ों घरों में करीब चार घंटे तक बिजली संकट बना रहा।
पैना पॉवर स्टेशन से निकली गोविंदगंज सब स्टेशन की 33 केवी लाइन आगे बहादुरगंज तक जाती है। दोपहर करीब दो बजे अचानक इस लाइन में खराबी आने से शहर के दोनों बिजली उपकेंद्रों के इनकमिंग फीडर ठप हो गए। सब स्टेशनों की बिजली सप्लाई में रुकावट पड़ने से दोनों उपकेंद्रों के फीडरों से निकलीं 11 केवी की लाइनें भी ठंडी पड़ गईं।
जानकारी पाकर बहादुरगंज उपकेंद्र के प्रभारी अवर अभियंता शैलेंद्र पांडेय ने कैंट एरिया से लेकर गोविंदगंज तक लाइन की जांच कराई, लेकिन इस हिस्से में कोई खराबी नहीं मिली। बाद में पेट्रोलिंग कराने पर नियामतपुर गांव के पास लाइन के जंपर जले पाए गए। यह खराबी शाम करीब छह बजे ठीक होने पर ही बिजली सप्लाई सुचारु हो सकी।
विज्ञापन
इन सभी इलाकों में बिजली को तरसे लोग
लाइन फाल्ट से बहादुरगंज, मशीनरी मार्केट, तारीन बहादुरगंज, मल्हार मोड़, तारीन टिकली की नई कालोनी, बाड़ूजई प्रथम, उस्मान बाग, लाल इमली चौराहा, झंडा कलां, अंटा चमकनी आंशिक, बहादुरपुरा, इंदिरानगर, खिरनीबाग, टाउनहाल, सिविललाइंस, गोविंदगंज, चर्च कालोनी, रूफस चरन लेन, ऑफीसर्स कालोनी, डीएम कंपाउंड आदि क्षेत्रों के सैकड़ों घरों में बिजली को लोग तरस गए।