फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   327 candidates were absent in the first shift of Madrasa Board examination.

Shahjahanpur News: मदरसा बोर्ड की परीक्षा में पहली पाली में 327 परीक्षार्थी गैरहाजिर

Tue, 10 Feb 2026 11:05 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
327 candidates were absent in the first shift of Madrasa Board examination.
शाहजहांपुर। मदरसा बोर्ड की परीक्षा दूसरे दिन भी जारी रही। पहली पाली में 327 व दूसरी में 38 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे हैं। परीक्षा के दौरान सचल दल में महिला सदस्य सभी केंद्रों पर नहीं पहुंचीं।
विज्ञापन

सुबह परीक्षा प्रारंभ होने से पहले केंद्र में तलाशी लेने के बाद प्रवेश दिया गया। उसके बाद सीसी कैमरों की निगरानी में परीक्षा आयोजित कराई गई। पहली पाली में पंजीकृत 815 में 488 उपस्थित रहे। जबकि 327 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 38 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। जबकि 217 पंजीकृत थे और 179 उपस्थित रहे।
विज्ञापन

परीक्षा में नकल करने वालों को पकड़ने के लिए बनाए गए सचल दल के सदस्य सभी केंद्रों पर नहीं पहुंच पाए। मंगलवार को महिला सदस्य मात्र पहली पाली में एजेड खान व दूसरी पाली में नेशनल गर्ल्स कॉलेज में पहुंचीं। जबकि तिलहर में सचल दल की महिला सदस्य नहीं पहुंच सकीं। सचल दल प्रभारी केएम शर्मा ने बताया कि महिला सदस्यों को कुछ दिक्कत होने के कारण तिलहर के केंद्र पर नहीं पहुंच पाईं हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed