फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   सड़क हादसे में पालिका कर्मी के एकलौते बेटे की मौत

सड़क हादसे में पालिका कर्मी के एकलौते बेटे की मौत

Thu, 20 Dec 2018 12:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में पालिका कर्मी के एकलौते बेटे की मौत
सड़क हादसे में पालिका कर्मी के एकलौते बेटे की मौत
विज्ञापन


जलालाबाद (शाहजहांपुर)। मंगलवार रात लखनऊ से बाइक द्वारा घर लौट रहे नगर निवासी युवक की हरदोई जिले में सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक अपने माता पिता की इकलौती संतान था पोस्टमार्टम के बाद जब उसका शव घर पहुंचा तो परिजनों का कोहराम मच गया।
नगर के मोहल्ला महाजनान निवासी अशोक सक्सेना नगर पालिका में प्रधान लिपिक के पद पर हैं उनका 24 वर्षीय पुत्र आनंद सक्सेना बरेली से एमबीए कर रहा था। वह इससे पहले लखनऊ में पढ़ता था जहां उसके कुछ कागजात रखे हुए थे। जरूरी काम से दो दिन पहले वह कागजात लेने बाइक से लखनऊ के लिए निकला। उसके साथ मोहल्ले के ही मुन्ना यादव का लड़का अंकुर भी गया था। अंकुर किसी काम से लखनऊ में ही रुक गया। जबकि आनंद सक्सेना मंगलवार को बाइक लेकर अकेले ही जलालाबाद को चल दिया था। शाम करीब छह बजे जब वह हरदोई जनपद के संाडी के पास था उसकी बाइक में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। बताते है कि आनंद हेलमेट लगाए था लेकिन टक्कर लगने से वह चकनाचूर हो गया और उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक उसकी मौत हो चुकी थी रात करीब नौ बजे शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने घटना की जानकारी घरवालों को पहुंचाई। बुधवार को शव पहुंचने पर घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

---------------
बाइक से जाने को मना किया था घरवालों ने
आनंद सक्सेना रविवार को जब अपने दोस्त अंकुर के साथ बाइक से लखनऊ जाने की तैयारी कर रहा था। पिता अशोक सक्सेना ने उसे मना किया तभी उसने बहाना बना दिया कि वह शाहजहांपुर तक बाइक से जा रहा है। वहां रेलवे स्टेशन पर बाइक खड़ी करके ट्रेन से लखनऊ जाएगा। इसके बाद वह दोनों बाइक से शाहजहांपुर तक जाने के बजाय हुल्लापुर हरदोई होते हुए सीधे लखनऊ चले गए माता पिता को यही पता था कि उसका बेटा ट्रेन से लखनऊ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed