फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   पहाड़ों की बर्फ मैदानों की ठंड, ह्दय रोगियों को आफत बनी

पहाड़ों की बर्फ मैदानों की ठंड, ह्दय रोगियों को आफत बनी

Mon, 17 Dec 2018 12:31 AM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
पहाड़ों की बर्फ मैदानों की ठंड, ह्दय रोगियों को आफत बनी

विज्ञापन

ठंड मरीजों के लिए आफत बनी

शाहजहांपुर। ठंड के मौसम की शुरुआत होते ही हृदय रोग से पीड़ित मरीजों एवं बच्चों में बीमारियां घर करने लगी हैं। जिला अस्पताल में इन दिनों हृदय रोग से पीड़ित भारी संख्या में मरीज आ रहे हैं। हालांकि अस्पताल प्रशासन ने इससे निपटने की तैयारियां पूरी कर ली है।
दिसंबर माह में ठंड के चलते हृदय रोग से पीड़ित लोगों की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। रात में अचानक शौचालय व लघुशंका के लिए उठ कर जाना ब्रेन हैमरेज व हार्ट अटैक के कारण बन रहा। वहीं बच्चों पर भी शीत लहर का असर हो रहा है। खुले में खेलना एवं गर्म कपड़ों को बिना पहने बाहर जाना भी बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो रहा है। जिला अस्पताल में इन दिनों हृदय रोग से पीड़ित मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। प्रतिदिन 30 से 40 मरीज हृदय रोग से पीड़ित आ रहे हैं। इसके अलावा सर्दी, जुकाम, डायरिया, विंटर निमोनिया आदि बीमारियों से ग्रसित बच्चों की संख्या में भी पिछले दिनों के मुकाबले लगभग 30 से 40 प्रतिशत वृद्धि हुई है। इन दिनों ढाई सौ से 300 बच्चे प्रतिदिन इन बीमारियों से पीड़ित आ रहे हैं।
विज्ञापन

------------------
ब्लड प्रेशर का उतार चढ़ाव भी खतरनाक
जाड़ों में ब्लड प्रेशर काफी बढ़ जाता है। ठंड में रात्रि में अचानक कम कपड़ों में उठकर बाहर जाने से ब्रेन हैमरेज वह आर्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही नहाने के समय ठंडा पानी सीधे सिर पर डालने से हार्ट अटैक का खतरा बना रहता है। ऐसे में रात्रि में बिस्तर से एकदम ना उठे। कुछ देर बिस्तर पर ही बैठे रहें ताकि शरीर का तापमान बाहर के तापमान के मुताबिक हो सके। साथ ही ठंडे पानी से नहाते समय पहले हाथ पैर धोएं ताकि शरीर का तापमान एक बराबर हो जाए। साथ ही पूरे कपड़े पहनकर ही बाहर निकलें। इससे खतरे को टाला जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
ठंड के मौसम में हृदय रोगियों और बच्चों को बहुत सावधानी बरतने जरूरत है। सर्द रात में अचानक बिस्तर न छोड़े बुजुर्ग पहले रजाई या कंबल से निकलकर कुछ देर बैठें ताकि शरीर का तापमान बाहर के तापमान के बराबर हो जाए। इससे हार्ट अटैक का खतरा नहीं रहेगा।

डॉ केसी वर्मा,
कार्डियोलॉजिस्ट जिला अस्पताल शाहजहांपुर
-----------------------
मौसम तेजी से बदल रहा है ऐसे में बच्चों की विशेष देखभाल करने की आवश्यकता है। जरा सी लापरवाही के चलते बच्चों के सेहत पर दुष्प्रभाव पड़ सकता है। उन्हें गर्म कपड़ों से ढक कर रखना चाहिए। बाहर निकलते समय बच्चों को दस्ताने एवं मोजे पहनाकर ही निकालें।
डॉ. एयूपी सिन्हा,
बाल रोग विशेषज्ञ जिला अस्पताल शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed