{"_id":"5b8acec442c79246424d7730","slug":"31535823556-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर हुए हादसे में दो की मौत,तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर हुए हादसे में दो की मौत,तीन घायल
Updated Sat, 01 Sep 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर हुए हादसे में दो की मौत, तीन घायल
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक व साइकिल सवार हुए हादसे का शिकार,परिजनों में मचा कोहराम
दो गंभीर घायलों को जिला अस्पताल किया गया रेफर
फोटो-41,42,43
अमर उजाला ब्यूरो
तिलहर। कोतवाली क्षेत्र के तिलहर-कटरा हाईवे पर शनिवार शाम अनियंत्रित वाहन की चपेट में आकर बाइक और साइकिल पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आनन फानन में सभी को अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायलों में दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी पर पहुंचे परिजनों का कोहराम मच गया।
तिलहर-मीरानपुर कटरा के बीच हाईवे पर फ्यूलिंग स्टेशन के सामने बरेली की ओर से आ रहे वाहन ने कटरा बाजार से बाइक से घर जा रहे गांव धनेला निवासी 22 वर्षीय रवि पुत्र श्यामाचरण, 23 वर्षीय गुड्डू पुत्र राममूर्ति, 25 वर्षीय अर्जुन पुत्र अनिल कुमार को टक्कर मार दी। बताते हैं कि बाइक वाहन में फंसकर करीब 250 मीटर तक तक घिसटती चली गई। इस दौरान धनेला निवासी 35 मुकेश पुभ रामाधीन साइकिल सहित और सड़क पार कर रहे अंकुर पुत्र नत्थू लाल चपेट में आ गए। मौका पाकर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे कोतवाल अशोक पाल सिंह ने गंभीर रूप से घायल पांचों लोगों को तत्काल सीएचसी भेजा। उपचार के दौरान अर्जुन और मुकेश ने दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल रवि और गुड्डू को एक निजी वाहन से जिला अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टर ने रवि की हालत नाजुक बताई है।
-----------------
अस्पताल में अफरा तफरी मची
घटना से अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। जिस किसी ने सुना वह अस्पताल पहुंच गया। गांव से पहुंचे मृतकों और घायलों के परिजनों का कोहराम मच गया। जिससे लोग भावुक हो गए।
विज्ञापन
---------------
एक घंटे तक नहीं आई कोई एंबुलेंस
अस्पताल में घायल जिंदगी और मौत से जूझ रहे थे लेकिन काल करने के बाद एक भी एंबुलेंस एक घंटे तक अस्पताल नहीं पहुंची जिससे मजबूर होकर एक प्राइवेट वाहन पुलिस ने मंगाकर दोनों गंभीर घायलों को जिला अस्पताल भेजा। कोतवाल अशोक पाल ने बताया की बंथरा हाईवे पर जाम होने के कारण कोई भी एंबुलेंस यहां नहीं पहुंच सकी है जिसके कारण प्राइवेट वाहन से दोनों घायलों को शाहजहांपुर भेजा गया है
------------------------
हाईवे पर गड्ढे से नियंत्रित हुई कार पलटी, तीन घायल
फोटो-40,कटरा में डिवाइडर से टकराकर पलटी कार
अमर उजाला ब्यूरो
मीरानपुर कटरा।
नेशनल हाईवे पर गड्ढ़े में फंसकर असंतुलित हुई कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में कार सवार दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए।
जिला बरेली के कस्बा भोजीपुरा निवासी शाहिद खान शनिवार को पत्नी जेहना बेगम, शबनम एवं दो अन्य के साथ कार से तिलहर के पास गांव में किसी गम के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। जब उसकी कार हुलास नगरा रेलवे क्रासिंग पार कर कटरा की ओर बढ़ रही थी कि शांतनु पेट्रोल पंप के सामने उनकी कार बारिश से धंसी सड़क के गड्ढ़े में पड़कर असंतुलित हो गई। नतीजे में कार करीब सौ मीटर दूर जाकर डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गई। इस दुर्घटना में कार सवार लोग शाहिद,जेहाना और शबनम घायल हो गई। घायलों को इलाज के लिए बरेली भेजा गया है।