फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   खीरी में हुए हादसे में बंडा के टेंट व्यवसाई की मौत

खीरी में हुए हादसे में बंडा के टेंट व्यवसाई की मौत

Sun, 04 Mar 2018 06:32 PM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
खीरी में हुए हादसे में बंडा के टेंट व्यवसाई की मौत
बंडा (शाहजहांपुर)। भीरा-पलिया रोड पर एक बेकाबू कार के पेड़ से टकराने पर उस पर सवार बंडा के टेंट व्यवसायी की मौत हो गई जबकि उनके दो साथी घायल हो गए। मौत से घर में कोहराम मचा है। घायलों को लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

बंडा कसबे में पूरनपुर रोड निवासी अनूप कटियार, गांव हसनापुर के निर्मल सिंह खिंडा और कसबा बंडा के बिलसंडा रोड निवासी टेंट व्यवसायी 30 वर्षीय संटू सिंह शनिवार को कार से नेपाल गए थे। रात लगभग साढ़े दस बजे वापस आते समय खीरी के भीरा थाना क्षेत्र में भीरा- पलिया रोड पर कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, जिससे कार सवार तीनों लोग घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सरकारी अस्पताल भिजवाया, जहां संटू सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। निर्मल सिंह और अनूप को खीरी अस्पताल भेजा गया। बाद में वहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सूचना घर पहुंची तो संटू सिंह के परिवार में कोहराम मच गया। अनूप और निर्मल सिंह के परिवार वाले भी लखनऊ रवाना हो गए। संटू के पिता रामचंद्र, मां मुन्नी देवी, पत्नी सुमन का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे 12 वर्षीय पुत्री कोमल और सात वर्षीय पुत्र गगन को छोड़ गए हैं। संटू की मौत से बंडा के व्यापारियों में शोक की लहर दौड़ गई। होली पर हुए हादसे ने परिवार की खुशियां छीन ली हैं। तमाम व्यापारियों ने संटू के घर पहुंचकर दुखी परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed