फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   एक परिवार के चार लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार

एक परिवार के चार लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार

Sun, 04 Feb 2018 07:28 PM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
एक परिवार के चार लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार
शाहजहांपुर। निगोही क्षेत्र के गांव छतैनी में शनिवार रात नौ बजे बथुआ पड़ी उर्द की दाल और चावल खाने के बाद एक परिवार के चार लोगों की हालत बिगड़ गई। सुबह बेहोशी की हालत में उन्हें सीएचसी ले जाया गया, जहां से सभी को जिला अस्पताल भेज दिया गया। इनमें भाई-बहन की हालत गंभीर है। हालांकि डॉक्टर का कहना है कि उनकी स्थिति में भी धीरे-धीरे सुधार हो जाएगा।
विज्ञापन

गांव छतैनी निवासी 60 वर्षीय रामश्री ने शनिवार रात खाने में बथुआ पड़ी उर्द की दाल और चावल बनाए थे। रात नौ बजे रामश्री व पौत्र आठ वर्षीय शिवम, पौत्री 15 वर्षीय नीलम, 10 वर्षीय नाती रामकीरत ने खाना खाया और सो गए। शिवम के छह वर्षीय छोटे भाई सत्यम ने खाना नहीं खाया। वह ऐसे ही सो गया। देर रात में एक-एक करके चारों की हालत बिगड़ गई और उन लोगों को उल्टियां भी आईं। इसके बाद वे लोग चारपाई पर अलग-अलग बेहोशी की हालत में गिर गए। सुबह सात बजे सत्यम की आंख खुली तो उसने सभी को बेहोशी की हालत में पाया। उसने दादी रामश्री को उठाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं उठीं। इसके बाद उसकी नजर घर के आंगन व छप्पर के नीचे तीन-चार जगह पड़ी उल्टियों गई, तब फिर उसने मकान में नशे की हालत में सोए पिता प्रेमपाल को उठाने की कोशिश की, लेकिन वह भी नहीं उठे। फिर उसने कुछ दूरी पर दूसरे मकान में रह रहे चाचा रतिराम को इसकी जानकारी दी। रतिराम घर पहुंचे तो सभी को अचेत देख कर उनके होश उड़ गए। उन्होंने सभी को निगोही सीएचसी पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने चारों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां जिला अस्पताल में शिवम और उसकी बहन नीलम की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

0
छतैनी गांव के एक परिवार के लोग फूड प्वायजनिंग का शिकार हुए हैं। रात में इन लोगों ने बथुआ पड़ी दाल खाई थी। हो सकता है कि बथुआ पर कीटनाशक छिड़काव का असर रहा हो। उसकी बनी दाल खाने के बाद हालत बिगड़ गई। अब हालत में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. मेहराज आलम, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed