फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Resolved to keep national unity united

राष्ट्रीय एकता को अखंड रखने का लिया संकल्प

Sat, 25 Nov 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। Updated Sat, 25 Nov 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
Resolved to keep national unity united
समापन - फोटो : अमर उजाला
आर्य महिला महाविद्यालय में कौमी एकता सप्ताह का समापन
विज्ञापन

आर्य महिला महाविद्यालय में कौमी एकता सप्ताह का समापन हो गया। अंतिम दिन छात्राओं ने राष्ट्र को अखंड बनाए रखने का संकल्प लिया।
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई (एनएसएस) कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक अमितेश अमित ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर अमित ने कहा कि हमारा देश हमेशा से ही धर्मनिरपेक्ष रहा है, अनेकता में एकता हमारी पहचान बन चुकी है, इसलिए इसे अखंड बनाए रखने की जरूरत है। उन्होंने छात्राओं का आह्वान किया कि वह देश की एकता-अखंडता के लिए काम करें। प्राचार्य डॉ. कनकरानी ने कहा कि स्वयंसेवक का कार्य प्रत्येक व्यक्ति को समाज से जोड़कर वसुधैव कुटुंबकम की परंपरा बनाए रखना होगा। हमारी वास्तविक शक्ति एकता में ही निहित है। 
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रुचि द्विवेदी ने स्वयंसेवियों का आह्वान किया कि वह कोई भी ऐसा कार्य नहीं करें, जिससे राष्ट्र को क्षति पहुंचे। डॉ. संजीता अग्रवाल ने स्वयंसेवियों को अनुशासित जीवन जीने का संदेश दिया। डॉ. आलोक दीक्षित के संचालन में हुए आयोजन में डॉ. दुर्गावती सिंह, डॉ. निदा शाहिद आदि ने भी विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. एमपीएस चौहान, डॉ. अनुराग श्रीवास्तव, डॉ. मृदुल शुक्ला, डॉ. अनुपम दीक्षित आदि स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे।  
विज्ञापन

 
नवोदय में प्रवेश को दो दिसंबर तक भरें फार्म
शाहजहांपुर। कक्षा छह में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय के फार्म भरने की तिथि में बढ़ोत्तरी कर दी गई है। अब इच्छुक अभिभावक कक्षा पांच में अध्ययनरत अपने पाल्यों के प्रवेश फार्म दो दिसंबर तक भर सकते हैं। प्रधानाचार्य एके शुक्ल ने बताया कि अभिभावक ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रवेश फार्म भरने संबंधी अधिक जानकारी के लिए कॉलेज से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed